विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
SSC CGL 2026: परीक्षा गाइड और सफल रणनीति बेस्ट EV स्कूटर 2026: भारतीय सड़कों पर धूम मचाने वाले टॉप मॉडल श्री श्री श्री कांची कामाक्षी देवी माता मंदिर, सेक्टर-5 भिलाई में धूमधाम से मना शारदीय नवरात्रि महोत्सव पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय हुए शामिल, पढ़ें पूरी जानकारी जलवायु संकट भारत: वैश्विक चुनौतियों में अग्रणी भूमिका EV स्कूटर बेस्ट मॉडल 2026: जानिए कौन से होंगे भविष्य की सवारी के चैंपियन 🅾️*गांव-गांव जनचौपाल, जन-जन का विश्वास; विकास और सुशासन को लेकर मैदान में उतरे नवीन अग्रवाल, पढ़ें पूरी जानकारी RAIPUR NEWS : नवरात्रि पर मां महाकाली के दरबार पहुंचे ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, ट्रस्ट ने नए भवन के निर्माण में, पढ़ें पूरी जानकारी FD vs म्यूचुअल फंड: कौन सा है आपके लिए बेहतर निवेश विकल्प? SSC CGL 2026: परीक्षा गाइड और सफल रणनीति बेस्ट EV स्कूटर 2026: भारतीय सड़कों पर धूम मचाने वाले टॉप मॉडल श्री श्री श्री कांची कामाक्षी देवी माता मंदिर, सेक्टर-5 भिलाई में धूमधाम से मना शारदीय नवरात्रि महोत्सव पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय हुए शामिल, पढ़ें पूरी जानकारी जलवायु संकट भारत: वैश्विक चुनौतियों में अग्रणी भूमिका EV स्कूटर बेस्ट मॉडल 2026: जानिए कौन से होंगे भविष्य की सवारी के चैंपियन 🅾️*गांव-गांव जनचौपाल, जन-जन का विश्वास; विकास और सुशासन को लेकर मैदान में उतरे नवीन अग्रवाल, पढ़ें पूरी जानकारी RAIPUR NEWS : नवरात्रि पर मां महाकाली के दरबार पहुंचे ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, ट्रस्ट ने नए भवन के निर्माण में, पढ़ें पूरी जानकारी FD vs म्यूचुअल फंड: कौन सा है आपके लिए बेहतर निवेश विकल्प?

ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह के लिए चंदा देने की होड़, आयोजन समिति ने अब तक जुटाए 170 मिलियन डॉलर

वासिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 20 जनवरी को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। बड़े-बड़े अरबपति, कारोबारी और…

📅 8 January 2025, 9:00 pm अपडेट: 13 April 2025
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 9 पाठक
Videsh 02 1 3

वासिंगटन।

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 20 जनवरी को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। बड़े-बड़े अरबपति, कारोबारी और तकनीकी विशेषज्ञ इस समारोह में अपनी सहभागिता के साथ आर्थिक सहयोग भी कर रहे हैं। समारोह के लिए चंदा देने की होड़ है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह के लिए आयोजन समिति को अब तक 170 मिलियन डॉलर का चंदा मिल चुका है। जोकि एक रिकॉर्ड है। इस चंदे के लिए अमेरिका के बड़े-बड़े कारोबारियों और हस्तियों ने बड़े चेक लिखे हैं। व्यक्तिगत तौर पर चंदा वसूलने वाले एक व्यक्ति ने समारोह के लिए अब तक मिले चंदे की पुष्टि की। उसने कहा कि आयोजन समिति को उम्मीद है कि वह समारोह होने तक 200 मिलियन डॉलर चंदा जुटा लेगी। हालांकि वह सार्वजनिक तौर पर इस बारे में बात नहीं कर सकता है। वहीं आयोजन समिति ने भी इसे दावे पर कोई जवाब नहीं दिया। साथ ही यह जानकारी भी नहीं दी गई है कि वह चंदे को कैसे खर्च करेगी।

ट्रंप के राष्ट्रपति पुस्तकालय में होगा बची हुई रकम का उपयोग
अमेरिका के नियमों के मुताबिक व्यक्तिगत चंदे से मिली रकम का उपयोग आमतौर पर शपथ ग्रहण समारोह किया जाता है। इसमें शपथ ग्रहण समारोह से जुड़ी लागतें, परेड और शानदार उद्घाटन समारोह। बताया जाता है कि आयोजन समिति समारोह के बाद बचने वाले पैसे का उपयोग ट्रंप राष्ट्रपति पुस्तकालय में करेगी।

बाइडन को मिला था 62 मिलियन डॉलर का चंदा
अमेरिकी चुनाव आयोग के रिकॉर्ड के मुताबिक ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह की आयोजन समिति ने अब तक सबसे ज्यादा चंदा जुटाया है। यह चार साल पहले राष्ट्रपति जो बाइडन को मिले चंदे के दोगुने से भी अधिक है। बाइडन को लगभग 62 मिलियन डॉलर चंदा मिला था। वहीं 2016 में ट्रंप के प्रथम शपथ ग्रहण समारोह में भी लगभग 107 मिलियन डॉलर का चंदा प्राप्त हुआ था, जिसने एक रिकार्ड स्थापित किया था।

राष्ट्रपति के साथ संबंध सुधारने की कवायद
नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप और कांग्रेस के दोनों सदनों में रिपब्लिकन के नियंत्रण के बाद तकनीकी कंपनियां सहित प्रमुख लोग बड़े चेक लिख रहे हैं। ताकि वे नए राष्ट्रपति के साथ अपने संबंध सुधार सकें। फेसबुक और इंस्टाग्राम की मूल कंपनी मेटा और अमेजन ने पिछले महीने कहा था कि वे ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह के कोष में एक मिलियन डॉलर का चंदा देंगे। ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने भी कहा कि एक मिलियन डॉलर का चंदा देने की बात कही थी।

अंतराष्ट्रीय, ट्रंप, के, शपथ, ग्रहण, समारोह, लिए, चंदा, देने, की — संक्षेप और और पढ़ें

अंतराष्ट्रीय, ट्रंप, के, शपथ, ग्रहण, समारोह, लिए, चंदा, देने, की के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर अंतराष्ट्रीय, ट्रंप, के, शपथ, ग्रहण, समारोह, लिए, चंदा, देने, की से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp ✈Telegram 📘Facebook