विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
भोपाल सेंट्रल लाइब्रेरी में फायर सुरक्षा मॉक ड्रिल, स्टाफ और पाठकों को मिला प्रशिक्षण यातायात व्यवस्था सुधार के लिए प्रशासन ने उठाए नए कदम सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ी दर्शकों की भीड़ शहर में स्वच्छता अभियान को मिली व्यापक सफलता किसानों के लिए नई योजना की घोषणा, मिलेगा सीधा लाभ जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक समापन स्थानीय बाजार में सब्जियों के दाम स्थिर, ग्राहकों को राहत शिक्षा विभाग की नई पहल: सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्लासरूम भोपाल सेंट्रल लाइब्रेरी में फायर सुरक्षा मॉक ड्रिल, स्टाफ और पाठकों को मिला प्रशिक्षण यातायात व्यवस्था सुधार के लिए प्रशासन ने उठाए नए कदम सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ी दर्शकों की भीड़ शहर में स्वच्छता अभियान को मिली व्यापक सफलता किसानों के लिए नई योजना की घोषणा, मिलेगा सीधा लाभ जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक समापन स्थानीय बाजार में सब्जियों के दाम स्थिर, ग्राहकों को राहत शिक्षा विभाग की नई पहल: सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्लासरूम

नवजोत सिंह सिद्धू ने वीडियो शेयर करके रोहित शर्मा और विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें सुझाव दिया, जल्द ही दोबारा चमकेंगे

नई दिल्ली नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके रोहित शर्मा और विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें सुझाव दिया है।…

📅 9 January 2025, 1:05 am अपडेट: 13 April 2025
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 8 पाठक
virat rohit

नई दिल्ली
नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके रोहित शर्मा और विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें सुझाव दिया है। पूर्व क्रिकेटर का मानना है कि दोनों दिग्गज खिलाड़ी हैं और जल्द ही दोबारा चमकेंगे। नवजोत का मानना है कि जिन खिलाड़ियों ने भारत के लिए इतना सब किया है, उनको ज्यादा कुछ बताने की जरूरत नहीं है। नवजोत ने रोहित को अपनी फिटनेस पर ध्यान देने की सलाह दी है।

नवजोत सिंह सिद्धू ने बातचीत में नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, ''जिसने (विराट) 80 शतक लगाये हों और 10000 हजार रन बनाने के करीब हो, किसी को उसे कुछ बताने की जरूरत नहीं। वह घर जायेगा, अपने वीडियो देखेगा और समझेगे कि उसका बैट शरीर से दूर खेल रहा है। वह कोई हल निकालेगा। यही रोहित के साथ है।'' पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ''रोहित शर्मा और विराट की तकनीक के मामले में तुलना बेकार चीज है। उसे सिर्फ अपने शरीर की फिटनेस पर काम करना है। वह शानदार खिलाड़ी है। वह सोना है। मैं रोहित शर्मा से कितनी बार मिला? शायद आईपीएल के दौरान मैदान पर 20 मिनट। आज वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा नहीं खेल पाया। लेकिन टी20 विश्व कप में, रोहित शर्मा ने ही मिचेल स्टार्क के ओवर में तीन छक्के जड़े थे। क्या सब वो भूल गए? वह भी इंसान है। जितना वह अभ्यास करेगा, वह बेहतर होता जायेगा।''

रोहित शर्मा पिछली 15 पारियों में 164 रन ही बना सके हैं। बल्ले के साथ उनकी कप्तानी भी सवालों के घेरे में है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 से हार और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-3 की हार ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी। वहीं विराट कोहली ने पर्थ में खेले गये पहले टेस्ट में शतक लगाया था लेकिन अगले चार टेस्ट में सिर्फ 85 रन ही बना सके। गेंदबाजों ने उनकी ऑफ स्टंप के बाहर की कमजोरी का भरपूर फायदा उठाया।

खेल, नवजोत, सिंह, सिद्धू, ने, वीडियो, शेयर, करके, रोहित, शर्मा — संक्षेप और और पढ़ें

खेल, नवजोत, सिंह, सिद्धू, ने, वीडियो, शेयर, करके, रोहित, शर्मा के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर खेल, नवजोत, सिंह, सिद्धू, ने, वीडियो, शेयर, करके, रोहित, शर्मा से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp Telegram 📘Facebook