विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
क्रेडिट कार्ड डेबिट कार्ड: कौन बेहतर, फायदे और नुकसान का विस्तृत विश्लेषण मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: 12 प्राकृतिक तरीके जो बदल देंगे आपका जीवन ‘अकरम भैया’ का सम्मान: वॉलीबॉल को बनाया जिंदगी का मिशन, हजारों खिलाड़ियों को दी नई पहचान राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026: 125 खिलाड़ियों का सम्मान, गुरुचरण सिंह होरा बोले- बढ़ेगा खिलाड़ियों का उत्साह BRICS विस्तार 2026 — भारत के लिए रणनीतिक मायने और वैश्विक प्रभाव राष्ट्रीय खेल दिवस पर गुरुचरण सिंह होरा ने खिलाड़ियों को किया सलाम, बोले- साय सरकार में छत्तीसगढ़ को मिल रही नई खेल उड़ान रक्षाबंधन पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- राखी प्रेम, विश्वास और रिश्तों की मजबूत डोर ‘खेलो इंडिया संवाद’ में बोले बृजमोहन अग्रवाल—युवा और खेल शक्ति ही विकसित भारत की मजबूत नींव क्रेडिट कार्ड डेबिट कार्ड: कौन बेहतर, फायदे और नुकसान का विस्तृत विश्लेषण मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: 12 प्राकृतिक तरीके जो बदल देंगे आपका जीवन ‘अकरम भैया’ का सम्मान: वॉलीबॉल को बनाया जिंदगी का मिशन, हजारों खिलाड़ियों को दी नई पहचान राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026: 125 खिलाड़ियों का सम्मान, गुरुचरण सिंह होरा बोले- बढ़ेगा खिलाड़ियों का उत्साह BRICS विस्तार 2026 — भारत के लिए रणनीतिक मायने और वैश्विक प्रभाव राष्ट्रीय खेल दिवस पर गुरुचरण सिंह होरा ने खिलाड़ियों को किया सलाम, बोले- साय सरकार में छत्तीसगढ़ को मिल रही नई खेल उड़ान रक्षाबंधन पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- राखी प्रेम, विश्वास और रिश्तों की मजबूत डोर ‘खेलो इंडिया संवाद’ में बोले बृजमोहन अग्रवाल—युवा और खेल शक्ति ही विकसित भारत की मजबूत नींव

आईओए कोषाध्यक्ष ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए गेम्स अलॉटमेंट फीस पर जताई चिंता

नई दिल्ली भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के कोषाध्यक्ष सहदेव यादव ने 28 जनवरी से 14 फरवरी तक उत्तराखंड में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए "गेम्स…

📅 8 January 2025, 4:40 pm अपडेट: 13 April 2025
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 8 पाठक
shadev1

नई दिल्ली
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के कोषाध्यक्ष सहदेव यादव ने 28 जनवरी से 14 फरवरी तक उत्तराखंड में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए "गेम्स अलॉटमेंट फीस" को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि मेजबान राज्य उत्तराखंड ने तय की गई 5 करोड़ रुपये की राशि पूरी तरह से नहीं दी है, जो 2023 की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में तय हुई थी।

आईओए अध्यक्ष पी.टी. उषा को लिखे एक पत्र में सहदेव यादव ने बताया कि जब उन्होंने इस फीस के भुगतान की जानकारी मांगी, तो पता चला कि राज्य से केवल 2.5 करोड़ रुपये ही प्राप्त हुए हैं। पत्र में लिखा गया, "उत्तराखंड से 38वें राष्ट्रीय खेलों की गेम्स अलॉटमेंट फीस के भुगतान की जानकारी लेने पर पता चला कि केवल 2.5 करोड़ रुपये मिले हैं। जबकि 11 मार्च 2023 को हुई एजीएम में 5 करोड़ रुपये फीस तय की गई थी।"

आगे लिखा गया, "36वें राष्ट्रीय खेलों के लिए गुजरात सरकार और 37वें राष्ट्रीय खेलों के लिए गोवा सरकार से 5 करोड़ रुपये की फीस प्राप्त हुई थी। यही राशि उत्तराखंड सरकार से भी प्राप्त होनी चाहिए।" आईओए के कोषाध्यक्ष ने पी.टी. उषा से आग्रह किया है कि वह उत्तराखंड सरकार से शेष 2.5 करोड़ रुपये की राशि जल्द से जल्द प्राप्त करने की बात करें। उन्होंने लिखा, "आपसे अनुरोध है कि उत्तराखंड सरकार से संपर्क कर यह सुनिश्चित करें कि 2.5 करोड़ रुपये की शेष राशि खेलों के शुरू होने से पहले मिल जाए।"

2023 में, उत्तराखंड सरकार ने सभी 34 खेलों के आयोजन के लिए अपनी तैयारी दोहराई थी और बताया था कि इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास सही तरीके से हो रहा है। आईओए अध्यक्ष और गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी (जीटीसीसी) ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए 32 खेल विधाओं और 4 डेमो खेलों को मंजूरी दी है।

 

खेल, आईओए, कोषाध्यक्ष, ने, 38वें, राष्ट्रीय, खेलों, के, लिए, गेम्स — संक्षेप और और पढ़ें

खेल, आईओए, कोषाध्यक्ष, ने, 38वें, राष्ट्रीय, खेलों, के, लिए, गेम्स के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर खेल, आईओए, कोषाध्यक्ष, ने, 38वें, राष्ट्रीय, खेलों, के, लिए, गेम्स से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp Telegram 📘Facebook