विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
भोपाल सेंट्रल लाइब्रेरी में फायर सुरक्षा मॉक ड्रिल, स्टाफ और पाठकों को मिला प्रशिक्षण यातायात व्यवस्था सुधार के लिए प्रशासन ने उठाए नए कदम सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ी दर्शकों की भीड़ शहर में स्वच्छता अभियान को मिली व्यापक सफलता किसानों के लिए नई योजना की घोषणा, मिलेगा सीधा लाभ जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक समापन स्थानीय बाजार में सब्जियों के दाम स्थिर, ग्राहकों को राहत शिक्षा विभाग की नई पहल: सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्लासरूम भोपाल सेंट्रल लाइब्रेरी में फायर सुरक्षा मॉक ड्रिल, स्टाफ और पाठकों को मिला प्रशिक्षण यातायात व्यवस्था सुधार के लिए प्रशासन ने उठाए नए कदम सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ी दर्शकों की भीड़ शहर में स्वच्छता अभियान को मिली व्यापक सफलता किसानों के लिए नई योजना की घोषणा, मिलेगा सीधा लाभ जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक समापन स्थानीय बाजार में सब्जियों के दाम स्थिर, ग्राहकों को राहत शिक्षा विभाग की नई पहल: सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्लासरूम

मानवता की मिसाल: स्व. प्रकाश कौर की स्मृति में होरा परिवार ने कुष्ठ पीड़ितों को बांटा भोजन और कंबल

स्व. प्रकाश कौर की स्मृति में होरा परिवार ने रायपुर की गंगा कुष्ठ बस्ती में कुष्ठ पीड़ितों को भोजन और कंबल वितरित कर मानवता की मिसाल पेश की।…

📅 19 December 2025, 3:00 pm अपडेट: 16 May 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
ds 19 dec 3 9

स्व. प्रकाश कौर की स्मृति में होरा परिवार ने रायपुर की गंगा कुष्ठ बस्ती में कुष्ठ पीड़ितों को भोजन और कंबल वितरित कर मानवता की मिसाल पेश की।

रायपुर। समाज में मानवता, करुणा और सेवा भाव की एक प्रेरणादायक मिसाल उस समय देखने को मिली, जब शहर के प्रतिष्ठित होरा परिवार ने स्वर्गीय प्रकाश कौर की स्मृति में कुष्ठ पीड़ितों के लिए सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। शुक्रवार को होरा परिवार के सदस्यों ने पंडरी स्थित गंगा कुष्ठ बस्ती पहुंचकर वहां रहने वाले जरूरतमंदों को भोजन और कंबल वितरित किए।

देवेंद्र नगर निवासी स्व. प्रकाश कौर के हालिया निधन के बाद होरा परिवार ने उनकी स्मृति को सेवा कार्यों के माध्यम से जीवंत रखने का संकल्प लिया। इसी क्रम में कुष्ठ पीड़ितों के लिए लंगर और कंबल वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बस्ती के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। परिवार के सदस्यों ने स्वयं अपने हाथों से भोजन परोसा और कंबल वितरित किए।

ds 19 dec 3 10

इस अवसर पर होरा परिवार के मुखिया दलेर सिंह होरा एवं गुरुचरण सिंह होरा ने गंगा कुष्ठ बस्ती का निरीक्षण किया और वहां के रहवासियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने बस्ती की साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधाएं, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य बुनियादी आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा संबंधित व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की।

गंगा कुष्ठ बस्ती के पदाधिकारियों और कुष्ठ पीड़ित परिवारों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि स्व. प्रकाश कौर का कुष्ठ पीड़ितों के प्रति वर्षों से गहरा स्नेह और सेवा भाव रहा है। वे न केवल सहायता करती थीं, बल्कि पीड़ितों के सुख-दुख में परिवार के सदस्य की तरह साथ खड़ी रहती थीं।

मीडिया से चर्चा के दौरान कुष्ठ पीड़ित हेमिन बघेल और भैरव राणा ने बताया कि हर वर्ष कुष्ठ बस्ती के लोग देवेंद्र नगर स्थित स्व. प्रकाश कौर के निवास पर जाते थे, जहां उन्हें भोजन, कपड़े, बर्तन, स्वेटर और अन्य आवश्यक वस्तुएं नियमित रूप से मिलती थीं। उनके निधन की सूचना मिलने पर कुष्ठ पीड़ितों ने गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने कहा कि स्व. प्रकाश कौर का स्नेह और सहयोग कुष्ठ बस्ती के लोगों के लिए संबल का काम करता था। होरा परिवार द्वारा आयोजित यह सेवा कार्यक्रम उसी परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रतीक है।

कार्यक्रम के दौरान बस्ती में भावुक माहौल देखने को मिला। सेवा, संवेदना और सम्मान के इस आयोजन ने समाज में यह संदेश दिया कि सच्ची श्रद्धांजलि वही है, जो जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाए।

cg news, raipur-news/" class="vn-autolink">raipur news, Virat News, छत्तीसगढ़, मानवता, की, मिसाल:, स्व., प्रकाश, कौर — संक्षेप और और पढ़ें

cg news, raipur news, Virat News, छत्तीसगढ़, मानवता, की, मिसाल:, स्व., प्रकाश, कौर के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर cg news, raipur news, Virat News, छत्तीसगढ़, मानवता, की, मिसाल:, स्व., प्रकाश, कौर से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp Telegram 📘Facebook