विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
क्रेडिट कार्ड डेबिट कार्ड: कौन बेहतर, फायदे और नुकसान का विस्तृत विश्लेषण मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: 12 प्राकृतिक तरीके जो बदल देंगे आपका जीवन ‘अकरम भैया’ का सम्मान: वॉलीबॉल को बनाया जिंदगी का मिशन, हजारों खिलाड़ियों को दी नई पहचान राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026: 125 खिलाड़ियों का सम्मान, गुरुचरण सिंह होरा बोले- बढ़ेगा खिलाड़ियों का उत्साह BRICS विस्तार 2026 — भारत के लिए रणनीतिक मायने और वैश्विक प्रभाव राष्ट्रीय खेल दिवस पर गुरुचरण सिंह होरा ने खिलाड़ियों को किया सलाम, बोले- साय सरकार में छत्तीसगढ़ को मिल रही नई खेल उड़ान रक्षाबंधन पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- राखी प्रेम, विश्वास और रिश्तों की मजबूत डोर ‘खेलो इंडिया संवाद’ में बोले बृजमोहन अग्रवाल—युवा और खेल शक्ति ही विकसित भारत की मजबूत नींव क्रेडिट कार्ड डेबिट कार्ड: कौन बेहतर, फायदे और नुकसान का विस्तृत विश्लेषण मधुमेह नियंत्रण आयुर्वेदिक उपाय: 12 प्राकृतिक तरीके जो बदल देंगे आपका जीवन ‘अकरम भैया’ का सम्मान: वॉलीबॉल को बनाया जिंदगी का मिशन, हजारों खिलाड़ियों को दी नई पहचान राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026: 125 खिलाड़ियों का सम्मान, गुरुचरण सिंह होरा बोले- बढ़ेगा खिलाड़ियों का उत्साह BRICS विस्तार 2026 — भारत के लिए रणनीतिक मायने और वैश्विक प्रभाव राष्ट्रीय खेल दिवस पर गुरुचरण सिंह होरा ने खिलाड़ियों को किया सलाम, बोले- साय सरकार में छत्तीसगढ़ को मिल रही नई खेल उड़ान रक्षाबंधन पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- राखी प्रेम, विश्वास और रिश्तों की मजबूत डोर ‘खेलो इंडिया संवाद’ में बोले बृजमोहन अग्रवाल—युवा और खेल शक्ति ही विकसित भारत की मजबूत नींव

‘इम्पैक्ट प्लेयर रूल जल्द होगा खत्म’, ऑलराउंडर ने बताया क्यों ये नियम है बेकार

नई दिल्ली  न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जेम्स नीशम ने साफ शब्दों में कहा है कि आईपीएल और कुछ टी20 लीग में जारी इम्पैक्ट प्लेयर रूल को खत्म कर देना…

📅 15 December 2025, 5:25 pm प्रकाशित: 15 December 2025
⏱ 1 मिनट पढ़ें
impect

नई दिल्ली 
न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जेम्स नीशम ने साफ शब्दों में कहा है कि आईपीएल और कुछ टी20 लीग में जारी इम्पैक्ट प्लेयर रूल को खत्म कर देना चाहिए। आईएलटी20 में दुबई कैपिटल्स के लिए खेल रहे जेम्स नीशम इस लीग के मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलने उतरे और 16 रन बना सके, जबकि पहले ओवर में 22 रन उन्होंने खर्च कर दिए। वह चाहते हैं कि खिलाड़ियों को तैयारी के लिए समय देने के लिए T20 लीग से यह नियम हटा दिया जाए।
 
आईपीएल में 2023 से इम्पैक्ट प्लेयर रूल लागू है, जिस पर क्रिकेट एक्सपर्ट का मिला-जुला रिऐक्शन रहा है। टीम इंडिया के पूर्व कोच राहुल द्रविड़, पूर्व कैप्टन रोहित शर्मा और विराट कोहली इम्पैक्ट प्लेयर रूल के खिलाफ नजर आए हैं। उन्होंने कहा था कि इससे ऑलराउंडर्स नहीं पनप रहे, जबकि यह खेल के संतुलन को भी बिगाड़ रहा है। अब जेम्स नीशम ने इस नियम को बकवास बताया है। नीशम का मानना है कि खिलाड़ी इस चीज के लिए तैयार ही नहीं होते हैं, क्योंकि कभी किसी को तो कभी किसी को मौका दे दिया जाता है।

दुबई कैपिटल्स द्वारा आयोजित एक बातचीत में जेम्स नीशम ने बताया, “यह एक बेवकूफी भरा नियम है। यह IPL में काम नहीं करता। सच कहूं तो, मुझे नहीं पता कि यह अभी भी क्यों है। यह खिलाड़ियों को गेम के लिए ठीक से तैयारी करने से रोकता है। अगर आपको लगता है कि आप नहीं खेल रहे हैं, तो आप गेम से पहले कभी भी ठीक से ट्रेनिंग नहीं कर सकते, क्योंकि इस बात का चांस रहता है कि आपको आखिरी मिनट में प्लेइंग XI में शामिल किया जा सकता है। इसलिए, आप सच में अपने गेम को डेवलप नहीं कर सकते।”

उन्होंने आगे कहा, "यह खिलाड़ियों को गेम के उन हिस्सों पर काम करने से रोकता है जिनमें वे अच्छे नहीं हैं। इसका मतलब है कि आप एक खराब फील्डर हो सकते हैं और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। इसलिए, मुझे लगता है कि कुल मिलाकर, यह एक बेकार नियम है। उम्मीद है, यह जल्द ही खत्म हो जाएगा। उदाहरण के लिए, अगर आप एक युवा क्रिकेटर हैं, तो आप अपनी फील्डिंग पर काम क्यों करेंगे? क्योंकि अगर आप एक खराब फील्डर हैं, तो आप बस फील्डिंग नहीं करेंगे। आप बस मैदान से बाहर चले जाएंगे। यह बेवकूफी भरा नियम है।"

100 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने के करीब पहुंच चुके जेम्स नीशम दुनिया की तमाम टी20 लीग्स में खेलते हैं और करीब 30 टीमों के लिए वे अलग-अलग लीग्स में खेल चुके हैं। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को लेकर कहा, "ठीक है, अब मैं 35 साल का हो गया हूं, तो एक तरह से अपने करियर के आखिरी दौर में हूं। फरवरी में T20 वर्ल्ड कप आने वाला है, जो शायद मेरा आखिरी इंटरनेशनल असाइनमेंट होगा और उसके बाद, बस शेड्यूल मैनेज करना है, अपनी बॉडी को मैनेज करना है, आखिरी समय में ज्यादा से ज्यादा मैच खेलने की कोशिश करनी है और ज्यादा से ज्यादा टीमों के लिए योगदान देने की कोशिश करनी है।"

 

खेल, ‘इम्पैक्ट, प्लेयर, रूल, जल्द, होगा, खत्म’,, ऑलराउंडर, ने, बताया — संक्षेप और और पढ़ें

खेल, ‘इम्पैक्ट, प्लेयर, रूल, जल्द, होगा, खत्म’,, ऑलराउंडर, ने, बताया के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर खेल, ‘इम्पैक्ट, प्लेयर, रूल, जल्द, होगा, खत्म’,, ऑलराउंडर, ने, बताया से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp Telegram 📘Facebook