सऊदी अरब में ओले-तूफान और भारी बारिश, मक्का-मदीना में आई बाढ़
रियाद। सऊदी अरब का जब जिक्र होता है तो हमारे दिमाग में मक्का, मदीना और रेगिस्तान की तस्वीर बनती है। लेकिन अब यहां के हालात बदल गए हैं।…

रियाद।
सऊदी अरब का जब जिक्र होता है तो हमारे दिमाग में मक्का, मदीना और रेगिस्तान की तस्वीर बनती है। लेकिन अब यहां के हालात बदल गए हैं। भारी बारिश के बाद भीषण बाढ़ आ गई है। मक्का और मदीना के ज्यादातर हिस्सों में खास तौर से जेद्दा शहर और गवर्नरेट के अन्य क्षेत्रों में ओलावृष्टि और तूफान के साथ भारी बारिश हुई।
बारिश के बाद आई बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो बारिश बुधवार को भी जारी रह सकती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में शहर आंशिक रूप से जलमग्न दिखाई दे रहे हैं।
लाखों मुस्लिम आते हैं हज और उमरा करने
सऊदी अरब में मक्का मदीना बेहद पवित्र तीर्थ स्थल है। यहां दुनियाभर से हर वर्ष लाखों मुसलमान हज और उमरा करने के इन शहरों में आते हैं। मगर इन दिनों भयंकर बारिश ने पूरे सऊदी का माहौल बदल दिया है। भारी बारिश के कारण सऊदी के कई शहर डूब गए हैं। आगे भी ऐसी स्थिति बने रहने की चेतावनी जारी की गई है। नेशनल मीटियोलॉजिकल सेंटर (NMC) ने इस सप्ताह के लिए मध्यम से भारी बारिश, गरज और धूल भरी आंधी का अनुमान व्यक्त किया है। पिछले एक घंटे में बारिश के लिए कई येलो वेदर वॉर्निंग जारी की गई हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इस बारिश में सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका अल-उला और अल-मदीना है। अल-मदीना में मुस्लिमों का सबसे पवित्र स्थल मस्जिद-ए-नबवी है, जहां की वीडियो काफी वायरल हो रही है। वीडियो में मस्जिद के अंदर तेज बारिश के साथ पानी भरा हुआ दिख रहा है। राज्यों में कई जगहों पर आने-जाने की मनाही है और इसके साथ ही स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है।
प्रशासन ने चेतावनी जारी की
प्रशासन ने चेतावनी जारी कर लोगों को घरों के अंदर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। आपातकालीन सेवाएं किसी भी घटना के जवाब देने के लिए तैयार हैं। सरकार स्थिति को नियंत्रित करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। वहीं, मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह स्थिति कुछ और दिनों तक बनी रहेगी। वे लोगों से सतर्क रहने और आधिकारिक सलाह का पालन करने की अपील कर रहे हैं। सुरक्षा सुनिश्चित करने और मौसम की घटनाओं के प्रभाव को कम करने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
अंतराष्ट्रीय, सऊदी, अरब, में, ओले-तूफान, और, भारी, बारिश,, मक्का-मदीना, आई — संक्षेप और और पढ़ें
अंतराष्ट्रीय, सऊदी, अरब, में, ओले-तूफान, और, भारी, बारिश,, मक्का-मदीना, आई के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर अंतराष्ट्रीय, सऊदी, अरब, में, ओले-तूफान, और, भारी, बारिश,, मक्का-मदीना, आई से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।
संबंधित खबरें:
- IMD मौसम अपडेट 21 मई: मानसून तेज़ी से आगे बढ़ रहा, दक्षिण और पूर्वोत्तर में भारी बारिश; उत्तर भारत में लू का प्रकोप जारी
- 48 घंटे में तापमान बढ़ने के आसार, कई इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट
- प्रदेशभर में अंधड़-बारिश का असर, आज भी तेज हवा और बारिश का अलर्ट
स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल
आपकी राय जरूरी है
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।
अन्य श्रेणियों से ताज़ा

सुशासन शिविर में हाथों-हाथ मिला योजनाओं का लाभ’

मध्य प्रदेश में शहीद परिवारों को बड़ा सम्मान, हर कोर्स में पत्नी और बच्चों के लिए सीट आरक्षित

मोहन कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें, रिपोर्ट कार्ड के आधार पर कई मंत्रियों की छुट्टी तय?
