विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
SSC CGL 2026: परीक्षा गाइड और सफल रणनीति बेस्ट EV स्कूटर 2026: भारतीय सड़कों पर धूम मचाने वाले टॉप मॉडल श्री श्री श्री कांची कामाक्षी देवी माता मंदिर, सेक्टर-5 भिलाई में धूमधाम से मना शारदीय नवरात्रि महोत्सव पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय हुए शामिल, पढ़ें पूरी जानकारी जलवायु संकट भारत: वैश्विक चुनौतियों में अग्रणी भूमिका EV स्कूटर बेस्ट मॉडल 2026: जानिए कौन से होंगे भविष्य की सवारी के चैंपियन 🅾️*गांव-गांव जनचौपाल, जन-जन का विश्वास; विकास और सुशासन को लेकर मैदान में उतरे नवीन अग्रवाल, पढ़ें पूरी जानकारी RAIPUR NEWS : नवरात्रि पर मां महाकाली के दरबार पहुंचे ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, ट्रस्ट ने नए भवन के निर्माण में, पढ़ें पूरी जानकारी FD vs म्यूचुअल फंड: कौन सा है आपके लिए बेहतर निवेश विकल्प? SSC CGL 2026: परीक्षा गाइड और सफल रणनीति बेस्ट EV स्कूटर 2026: भारतीय सड़कों पर धूम मचाने वाले टॉप मॉडल श्री श्री श्री कांची कामाक्षी देवी माता मंदिर, सेक्टर-5 भिलाई में धूमधाम से मना शारदीय नवरात्रि महोत्सव पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय हुए शामिल, पढ़ें पूरी जानकारी जलवायु संकट भारत: वैश्विक चुनौतियों में अग्रणी भूमिका EV स्कूटर बेस्ट मॉडल 2026: जानिए कौन से होंगे भविष्य की सवारी के चैंपियन 🅾️*गांव-गांव जनचौपाल, जन-जन का विश्वास; विकास और सुशासन को लेकर मैदान में उतरे नवीन अग्रवाल, पढ़ें पूरी जानकारी RAIPUR NEWS : नवरात्रि पर मां महाकाली के दरबार पहुंचे ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, ट्रस्ट ने नए भवन के निर्माण में, पढ़ें पूरी जानकारी FD vs म्यूचुअल फंड: कौन सा है आपके लिए बेहतर निवेश विकल्प?

मोहम्मद साहब के समय से भी पहले कुंभ मेला लग रहा है : गिरिराज सिंह

पटना बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इंडी गठबंधन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि इंडी गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव तक के…

📅 9 January 2025, 5:50 am अपडेट: 13 April 2025
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 10 पाठक
giriraj

पटना
बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इंडी गठबंधन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि इंडी गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव तक के लिए था। तेजस्वी यादव के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तल्ख टिप्पणी की है। गिरिराज सिंह ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह वही बात है, जिसे हम लोग पहले से ही कह रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डर से यह सभी राजनीतिक दल एक मंच पर इकट्ठा हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह गठबंधन किसी भी प्रकार से देश की जनता की सेवा नहीं कर सकता।

उन्होंने कहा, "पीएम मोदी के नेतृत्व से डर के कारण ये सब एक साथ आए हैं। ये लोग कांग्रेस के साथ हैं और उन्हें अपने उद्देश्यों के लिए कांग्रेस की मदद की आवश्यकता है। हम पहले ही कह चुके थे कि यह गठबंधन केवल चुनावी स्वार्थ के लिए है।"

इसके अलावा, गिरिराज सिंह ने मौलाना शहाबुद्दीन द्वारा कुंभ मेले की जमीन को वक्फ की जमीन बताए जाने पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मौलाना शहाबुद्दीन को अपनी औकात का पता नहीं है। कुंभ मेला मोहम्मद साहब के आगमन से भी बहुत पहले लग रहा है। उनका बयान न केवल हास्यास्पद है, बल्कि हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों का अपमान भी है।

गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि भारत की संस्कृति और धर्म की रक्षा के लिए हम किसी भी प्रकार की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे। ये लोग हमारे धार्मिक स्थलों को अपना बताकर समाज में दरार पैदा करना चाहते हैं।

बता दें कि मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा था कि महाकुंभ का आयोजन वक्फ की जमीन पर हो रहा है। उन्होंने बताया था कि प्रयागराज के निवासी सरताज ने दावा किया है कि जहां पर कुंभ मेले की तैयारियां की जा रही है, वह जमीन वक्फ और वहां के मुसलमानों की है। उन्होंने बताया कि 55 बीघा वक्फ की जमीन पर कुंभ मेला लग रहा है। मौलाना के बयान के बाद से इस मामले पर राजनीति शुरू हो गई है।

राज्य, मोहम्मद, साहब, के, समय, से, भी, पहले, कुंभ, मेला — संक्षेप और और पढ़ें

राज्य, मोहम्मद, साहब, के, समय, से, भी, पहले, कुंभ, मेला के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर राज्य, मोहम्मद, साहब, के, समय, से, भी, पहले, कुंभ, मेला से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp ✈Telegram 📘Facebook