विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
भारत में EV क्रांति 2026 — सरकारी नीतियाँ, सब्सिडी और 5-साल का रोडमैप भारत-अमेरिका रिश्ते 2026 — ट्रंप 2.0 युग में नई दिशा और चुनौतियाँ डिजिटल इंडिया 2.0 — 2026 के नए लक्ष्य, AI मिशन और आम नागरिक के लिए लाभ यूरोप दक्षिणपंथी लहर 2026 — कारण, प्रभाव और भारत पर असर OPEC+ तेल उत्पादन कटौती 2026 — भारत में पेट्रोल-डीज़ल पर असर अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर 2026 — भारत के निर्यातकों के लिए नए अवसर बच्चों के लिए कैल्शियम — 15 बेहतरीन देसी स्रोत और मात्रा ₹10 लाख तक की बेस्ट कारें 2026 — माइलेज, सेफ़्टी और वैल्यू की पूरी तुलना भारत में EV क्रांति 2026 — सरकारी नीतियाँ, सब्सिडी और 5-साल का रोडमैप भारत-अमेरिका रिश्ते 2026 — ट्रंप 2.0 युग में नई दिशा और चुनौतियाँ डिजिटल इंडिया 2.0 — 2026 के नए लक्ष्य, AI मिशन और आम नागरिक के लिए लाभ यूरोप दक्षिणपंथी लहर 2026 — कारण, प्रभाव और भारत पर असर OPEC+ तेल उत्पादन कटौती 2026 — भारत में पेट्रोल-डीज़ल पर असर अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर 2026 — भारत के निर्यातकों के लिए नए अवसर बच्चों के लिए कैल्शियम — 15 बेहतरीन देसी स्रोत और मात्रा ₹10 लाख तक की बेस्ट कारें 2026 — माइलेज, सेफ़्टी और वैल्यू की पूरी तुलना

जॉर्ज बैली ने दी पैट कमिंस की फिटनेस पर अपडेट, बताया चैंपियंस ट्रॉफी में खेलेंगे या नहीं

मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया की चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बैली ने पैट कमिंस की फिटनेस को लेकर अपडेट दिया है। पैट कमिंस के आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भागीदारी…

📅 8 January 2025, 11:07 pm अपडेट: 13 April 2025
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 9 पाठक
pet 2

मेलबर्न
ऑस्ट्रेलिया की चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बैली ने पैट कमिंस की फिटनेस को लेकर अपडेट दिया है। पैट कमिंस के आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भागीदारी पर संदेह बना हुआ है। कमिंस ने हाल ही में खत्म हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के सभी पांच टेस्ट खेले, लेकिन गर्मियों के दौरान उन्हें टखने में चोट की समस्या रही। अब इस चोट के लिए उनके स्कैन होंगे। कमिंस को श्रीलंका दौरे के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है क्योंकि वह पितृत्व अवकाश पर हैं और अपने दूसरे बच्चे के जन्म का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले उनकी फिटनेस ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। बैली ने बताया, "पैट अभी पितृत्व अवकाश पर हैं। उनके टखने में हल्की चोट है। अगले हफ्ते उनका स्कैन होगा, जिसके बाद हमें उनकी स्थिति का सही अंदाजा होगा।"

जब उनसे पूछा गया कि क्या कमिंस चैंपियंस ट्रॉफी में खेल पाएंगे, तो उन्होंने जवाब दिया, "अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। स्कैन के नतीजे और उनकी प्रगति देखने के बाद ही फैसला होगा।" ऑस्ट्रेलियाई टीम को इस समय अपने मुख्य तेज गेंदबाजों की चोटों से जूझना पड़ रहा है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान कमिंस ने दर्द के बावजूद खेला, जबकि मिचेल स्टार्क भी चौथे टेस्ट में चोटिल रहे लेकिन सिडनी टेस्ट में खेलने में सफल रहे। दूसरी ओर, जोश हेजलवुड की पिंडली की चोट के कारण वह गाबा टेस्ट के बाद बाहर हो गए और उन्हें भी श्रीलंका दौरे की टीम में शामिल नहीं किया गया।

बैली ने हेजलवुड की रिकवरी पर भरोसा जताते हुए कहा, "वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं, और उनकी प्रगति को लेकर हमें सकारात्मक खबरें मिल रही हैं।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि श्रीलंका दौरे से हेजलवुड को बाहर रखना एहतियातन फैसला था ताकि उनकी लंबी अवधि की फिटनेस सुनिश्चित हो सके। बैली ने कहा, "उन्हें इस दौरे के लिए फिट होने में थोड़ा वक्त लगता, इसलिए उन्हें शामिल नहीं किया गया। लेकिन हम आश्वस्त हैं कि वह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पूरी तरह फिट और तैयार रहेंगे।"

 

खेल, जॉर्ज, बैली, ने, दी, पैट, कमिंस, की, फिटनेस, पर — संक्षेप और और पढ़ें

खेल, जॉर्ज, बैली, ने, दी, पैट, कमिंस, की, फिटनेस, पर के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर खेल, जॉर्ज, बैली, ने, दी, पैट, कमिंस, की, फिटनेस, पर से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬 टिप्पणी करें

💬 0 टिप्पणियाँ

अपनी टिप्पणी लिखें

आपका ईमेल publish नहीं होगा। आवश्यक फ़ील्ड * से चिह्नित हैं।

🔥 आज का Challenge 15 मिनट · 4 tasks देखें → 🤖 AI Tutor (हिंदी) पूछो कुछ भी · Gemini AI देखें → 🤔 Doubt Forum सवाल पूछो · जवाब पाओ देखें → 🎯 आज का GK रोज़ 5 सवाल देखें → 🎓 18+ स्कॉलरशिप NTSE से Maulana Azad देखें → ♟️ फ्री ब्रेन गेम्स Chess, Maze, Snake देखें → 📚 बच्चों की रचनाएँ कहानी, निबंध, कविता देखें → 🧪 पीरियोडिक टेबल 118 तत्व — Class 9-12 देखें → ⏱️ टाइपिंग मास्टर WPM टेस्ट हिंदी+English देखें →
💬WhatsApp Telegram 📘Facebook