विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
SSC CGL 2026: परीक्षा गाइड और सफल रणनीति बेस्ट EV स्कूटर 2026: भारतीय सड़कों पर धूम मचाने वाले टॉप मॉडल श्री श्री श्री कांची कामाक्षी देवी माता मंदिर, सेक्टर-5 भिलाई में धूमधाम से मना शारदीय नवरात्रि महोत्सव पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय हुए शामिल, पढ़ें पूरी जानकारी जलवायु संकट भारत: वैश्विक चुनौतियों में अग्रणी भूमिका EV स्कूटर बेस्ट मॉडल 2026: जानिए कौन से होंगे भविष्य की सवारी के चैंपियन 🅾️*गांव-गांव जनचौपाल, जन-जन का विश्वास; विकास और सुशासन को लेकर मैदान में उतरे नवीन अग्रवाल, पढ़ें पूरी जानकारी RAIPUR NEWS : नवरात्रि पर मां महाकाली के दरबार पहुंचे ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, ट्रस्ट ने नए भवन के निर्माण में, पढ़ें पूरी जानकारी FD vs म्यूचुअल फंड: कौन सा है आपके लिए बेहतर निवेश विकल्प? SSC CGL 2026: परीक्षा गाइड और सफल रणनीति बेस्ट EV स्कूटर 2026: भारतीय सड़कों पर धूम मचाने वाले टॉप मॉडल श्री श्री श्री कांची कामाक्षी देवी माता मंदिर, सेक्टर-5 भिलाई में धूमधाम से मना शारदीय नवरात्रि महोत्सव पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय हुए शामिल, पढ़ें पूरी जानकारी जलवायु संकट भारत: वैश्विक चुनौतियों में अग्रणी भूमिका EV स्कूटर बेस्ट मॉडल 2026: जानिए कौन से होंगे भविष्य की सवारी के चैंपियन 🅾️*गांव-गांव जनचौपाल, जन-जन का विश्वास; विकास और सुशासन को लेकर मैदान में उतरे नवीन अग्रवाल, पढ़ें पूरी जानकारी RAIPUR NEWS : नवरात्रि पर मां महाकाली के दरबार पहुंचे ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, ट्रस्ट ने नए भवन के निर्माण में, पढ़ें पूरी जानकारी FD vs म्यूचुअल फंड: कौन सा है आपके लिए बेहतर निवेश विकल्प?

गायकवाड़ ने निजी कारणों से यॉर्कशायर के साथ काउंटी करार से नाम लिया वापस

लंदन भारत और महाराष्ट्र के युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने काउंट्री क्रिकेट से नाम वापस ले लिया है। इसकी जानकारी यॉर्कशायर के मुख्य कोच एंथनी मैक्ग्रा ने दी।…

📅 19 July 2025, 5:05 pm प्रकाशित: 19 July 2025
⏱ 1 मिनट पढ़ें
ritu

लंदन
भारत और महाराष्ट्र के युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने काउंट्री क्रिकेट से नाम वापस ले लिया है। इसकी जानकारी यॉर्कशायर के मुख्य कोच एंथनी मैक्ग्रा ने दी। उन्होंने बताया कि गायकवाड़ ने निजी कारणों से हटने का फैसला लिया है। बता दें कि, 28 वर्षीय बल्लेबाज को मंगलवार (22 जुलाई) से सरे के खिलाफ शुरू होने वाले मुकाबले में खेलना था लेकिन अब उन्होंने बाहर होने का निर्णय लिया है। 

निजी कारणों से लिया हटने का फैसला
गायकवाड़ की अनुपलब्धता की जानकारी देते हुए यॉर्कशायर के मुख्य कोच मैक्ग्रा ने कहा, 'दुर्भाग्य से गायकवाड़ निजी कारणों से अभी नहीं आ रहे हैं। वह हमारे साथ स्कारबोरो या बाकी सीजन में भी नहीं खेल पाएंगे। इसलिए यह निराशाजनक है। मैं आपको इसके कारणों के बारे में कुछ नहीं बता सकता, लेकिन हमें उम्मीद है कि सब ठीक होगा। हमें अभी-अभी पता चला है।' गायकवाड़ को काउंटी चैंपियनशिप के बाद वन डे कप में भी खेलना था।

गायकवाड़ के रिप्लेसमैंट की तलाश में जुटी टीम
यॉर्कशायर की तरफ से जारी की गई विज्ञप्ति में मैक्ग्रा के हवाले से कहा गया कि वह जल्द ही गायकवाड़ की जगह टीम में अन्य खिलाड़ी को शामिल करेंगे। मैक्ग्रा ने आगे कहा, 'हम पर्दे के पीछे से इस पर काम कर रहे हैं कि हम क्या कर सकते हैं। लेकिन बस दो-तीन दिन बाकी हैं, इसलिए मुझे यकीन नहीं है कि हम इस समय क्या कर सकते हैं। हम एक संभावित प्रतिस्थापन की तलाश में लगे हैं, लेकिन समय का दबाव समस्या है। मैं इस समय आपको इससे ज्यादा कुछ नहीं बता सकता।'

आईपीएल 2025 में खेलते दिखे थे ऋतुराज
गायकवाड़ को आखिरी बार आईपीएल 2025 में खेलते देखा गया था। इस दौरान उन्होंने सिर्फ छह मुकाबले खेले थे। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में वह चोटिल हो गए थे, जिसके बाद युवा बल्लेबाज को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। ऋतुराज की जगह चेन्नई सुपर किंग्स की कमान महेंद्र सिंह धोनी ने संभाली थी।

 

खेल, गायकवाड़, ने, निजी, कारणों, से, यॉर्कशायर, के, साथ, काउंटी — संक्षेप और और पढ़ें

खेल, गायकवाड़, ने, निजी, कारणों, से, यॉर्कशायर, के, साथ, काउंटी के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर खेल, गायकवाड़, ने, निजी, कारणों, से, यॉर्कशायर, के, साथ, काउंटी से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp ✈Telegram 📘Facebook