विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
SSC CGL 2026: परीक्षा गाइड और सफल रणनीति बेस्ट EV स्कूटर 2026: भारतीय सड़कों पर धूम मचाने वाले टॉप मॉडल श्री श्री श्री कांची कामाक्षी देवी माता मंदिर, सेक्टर-5 भिलाई में धूमधाम से मना शारदीय नवरात्रि महोत्सव पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय हुए शामिल, पढ़ें पूरी जानकारी जलवायु संकट भारत: वैश्विक चुनौतियों में अग्रणी भूमिका EV स्कूटर बेस्ट मॉडल 2026: जानिए कौन से होंगे भविष्य की सवारी के चैंपियन 🅾️*गांव-गांव जनचौपाल, जन-जन का विश्वास; विकास और सुशासन को लेकर मैदान में उतरे नवीन अग्रवाल, पढ़ें पूरी जानकारी RAIPUR NEWS : नवरात्रि पर मां महाकाली के दरबार पहुंचे ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, ट्रस्ट ने नए भवन के निर्माण में, पढ़ें पूरी जानकारी FD vs म्यूचुअल फंड: कौन सा है आपके लिए बेहतर निवेश विकल्प? SSC CGL 2026: परीक्षा गाइड और सफल रणनीति बेस्ट EV स्कूटर 2026: भारतीय सड़कों पर धूम मचाने वाले टॉप मॉडल श्री श्री श्री कांची कामाक्षी देवी माता मंदिर, सेक्टर-5 भिलाई में धूमधाम से मना शारदीय नवरात्रि महोत्सव पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय हुए शामिल, पढ़ें पूरी जानकारी जलवायु संकट भारत: वैश्विक चुनौतियों में अग्रणी भूमिका EV स्कूटर बेस्ट मॉडल 2026: जानिए कौन से होंगे भविष्य की सवारी के चैंपियन 🅾️*गांव-गांव जनचौपाल, जन-जन का विश्वास; विकास और सुशासन को लेकर मैदान में उतरे नवीन अग्रवाल, पढ़ें पूरी जानकारी RAIPUR NEWS : नवरात्रि पर मां महाकाली के दरबार पहुंचे ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, ट्रस्ट ने नए भवन के निर्माण में, पढ़ें पूरी जानकारी FD vs म्यूचुअल फंड: कौन सा है आपके लिए बेहतर निवेश विकल्प?

जॉनी डेप के नाम पर जालसाजी, अभिनेता ने फैंस को चेताया

लॉस एंजिल्स  हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अपने प्रशंसकों को चेताया। उन्होंने बताया कि उनके नाम और फेक सोशल मीडिया और…

📅 8 January 2025, 3:45 am अपडेट: 13 April 2025
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 9 पाठक
1 240

लॉस एंजिल्स

 हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अपने प्रशंसकों को चेताया। उन्होंने बताया कि उनके नाम और फेक सोशल मीडिया और ईमेल अकाउंट के नाम पर जालसाजी की जा रही है।

जॉनी डेप ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "सभी को नए साल की शुभकामनाएं, दुख की बात है और मुझे पता चला है कि ऑनलाइन जालसाज मेरे प्रशंसकों और फॉलोअर्स को मेरे नाम का इस्तेमाल कर उन्हें निशाना बना रहे हैं। अपनी रणनीति के तहत, वे मेरे और मेरी टीम के सदस्यों के नाम पर कई भ्रामक सोशल मीडिया और ईमेल अकाउंट बना चुके हैं।“

अभिनेता ने अलर्ट करते हुए लिखा, "हम इन अवैध योजनाओं से निपटने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। आज, एआई मेरे चेहरे और आवाज का भ्रम पैदा कर सकता है। जालसाज मेरे असली रूप और आवाज की तरह दिख सकते हैं। लेकिन, न तो मैं और न ही मेरी टीम आपसे पैसे या आपकी व्यक्तिगत जानकारी मांगेगी।“

फोटो-शेयरिंग ऐप पर अभिनेता के 28 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उन्होंने कहा, "मैं किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, ईमेल के जरिए या चैट-बेस्ड प्लेटफॉर्म के जरिए प्रशंसकों से सीधे बातचीत नहीं करता।"

अभिनेता ने आगे बताया, "मैं एक्स, स्नैपचैट या डिस्कॉर्ड या पर नहीं हूं। मैं पेड मीटिंग, फोन कॉल, क्लब मेंबरशिप या फैन कार्ड ऑफर नहीं करता। अगर आपसे कभी भी इन चीजों के लिए पैसे मांगे जाते हैं, तो यह फ्रॉड है।"

गोल्डन ग्लोब विजेता ने अपने करियर की शुरुआत एक संगीतकार के रूप में की थी। उन्होंने 1984 में हॉरर फिल्म ‘ए नाइटमेयर ऑन एल्म स्ट्रीट’ से फीचर फिल्म के साथ डेब्यू किया था। इसके बाद वह 1986 में आई ‘प्लाटून’ में दिखाई दिए थे।

‘एडवर्ड सिजरहैंड्स’, ‘एड वुड’, ‘स्लीपी हॉलो’, ‘चार्ली एंड द चॉकलेट फैक्ट्री’, ‘स्वीनी टॉड: द डेमन बार्बर ऑफ फ्लीट स्ट्रीट’ और ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ फ्रेंचाइजी जैसी सफल फिल्मों में में काम कर चुके हैं।

 

मनोरंजन, जॉनी, डेप, के, नाम, पर, जालसाजी,, अभिनेता, ने, फैंस — संक्षेप और और पढ़ें

मनोरंजन, जॉनी, डेप, के, नाम, पर, जालसाजी,, अभिनेता, ने, फैंस के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर मनोरंजन, जॉनी, डेप, के, नाम, पर, जालसाजी,, अभिनेता, ने, फैंस से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp ✈Telegram 📘Facebook