बुमराह के मुरीद हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क, तीनों फॉर्मेट का बेस्ट गेंदबाज बताया
नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज बताया है। बुमराह ने बॉर्डर-गावस्कर…

नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज बताया है। बुमराह ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का खिताब जीता था। बुमराह ने सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया, उन्होंने 13.06 की औसत से 32 विकेट लिए और उनकी घातक गेंदबाजी ने ऑस्ट्रेलिया को सीरीज में कई मौकों पर परेशान किया।
सीरीज में बुमराह ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर आए किसी तेज गेंदबाज द्वारा एक सीरीज में 34 विकेट लेने के सिडनी बार्न्स के 1911-12 के रिकॉर्ड के काफी करीब थे। हालांकि, सिडनी में हुए अंतिम टेस्ट में उनकी चोट ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि की बराबरी करने या उससे आगे निकलने से रोक दिया। क्लार्क ने ईएसपीएन के कार्यक्रम अराउंड द विकेट में कहा, "श्रृंखला समाप्त होने के बाद जब मैं बुमराह के प्रदर्शन के बारे में सोच रहा था तो मुझे वास्तव में लगता है कि वह तीनों प्रारूपों में अब तक के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज हैं।" उन्होंने कहा, "मैं कई महान तेज गेंदबाजों को जानता हूं, कर्टली एम्ब्रोस, ग्लेन मैकग्रा को टी-20 क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला, इसलिए मैं उन लोगों के बारे में बात नहीं कर रहा हूं, लेकिन किसी भी ऐसे व्यक्ति के संबंध में जिसने तीनों प्रारूप खेले हैं, मुझे लगता है कि वह अब तक के सर्वश्रेष्ठ हैं। किसी भी परिस्थिति, किसी भी प्रारूप में, यह लड़का अद्भुत है।"
बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया पर शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें पर्थ में आठ विकेट, गाबा में छह विकेट और एमसीजी में जबरदस्त प्रदर्शन शामिल है। एससीजी में, उन्होंने ख्वाजा और लाबुशेन को जल्दी आउट कर दिया, लेकिन दूसरे दिन लंच के बाद सिर्फ एक ओवर फेंका। क्लार्क ने कहा, "मुझे लगता है कि भारत शायद सिडनी में 20 रन पीछे रह गया। हालांकि, बुमराह के टीम में होने से मुझे लगता था कि भारत जीत दर्ज कर लेगा। बुमराह अच्छे गेंदबाज होने के साथ ही साथ टीम इंडिया के अन्य गेंदबाजों से कहीं बेहतर हैं।"
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच ने बुमराह की चोट का श्रेय मेजबान टीम की रणनीति को दिया। फिंच को लगता है कि एससीजी टेस्ट की अंतिम पारी में बुमराह की मौजूदगी से ऑस्ट्रेलिया के लिए लक्ष्य का पीछा करना कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकता था। फिंच ने कहा, "अगर बुमराह ने सिडनी में आखिरी पारी में गेंदबाजी की होती तो ऑस्ट्रेलिया आसानी से जीत नहीं हासिल कर सकती थी। रन चेज के दौरान उन्हें कठिनाई होती।"
खेल, बुमराह, के, मुरीद, हुए, ऑस्ट्रेलिया, पूर्व, कप्तान, माइकल, क्लार्क, — संक्षेप और और पढ़ें
खेल, बुमराह, के, मुरीद, हुए, ऑस्ट्रेलिया, पूर्व, कप्तान, माइकल, क्लार्क, के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर खेल, बुमराह, के, मुरीद, हुए, ऑस्ट्रेलिया, पूर्व, कप्तान, माइकल, क्लार्क, से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।
संबंधित खबरें:
- मनी प्लांट वास्तु — कहाँ रखें, कहाँ नहीं, घर में धन-लक्ष्मी आकर्षित करने के 12 नियम
- UPSC 2026 तैयारी — 3 साल का सम्पूर्ण प्लान और रणनीति
- माइग्रेन (आधा सीसी) — 12 असरदार उपाय और तुरंत राहत के घरेलू तरीक़े
स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल
आपकी राय जरूरी है
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।
अन्य श्रेणियों से ताज़ा

सुशासन शिविर में हाथों-हाथ मिला योजनाओं का लाभ’

मध्य प्रदेश में शहीद परिवारों को बड़ा सम्मान, हर कोर्स में पत्नी और बच्चों के लिए सीट आरक्षित

मोहन कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें, रिपोर्ट कार्ड के आधार पर कई मंत्रियों की छुट्टी तय?
