विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
SSC CGL 2026: परीक्षा गाइड और सफल रणनीति बेस्ट EV स्कूटर 2026: भारतीय सड़कों पर धूम मचाने वाले टॉप मॉडल श्री श्री श्री कांची कामाक्षी देवी माता मंदिर, सेक्टर-5 भिलाई में धूमधाम से मना शारदीय नवरात्रि महोत्सव पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय हुए शामिल, पढ़ें पूरी जानकारी जलवायु संकट भारत: वैश्विक चुनौतियों में अग्रणी भूमिका EV स्कूटर बेस्ट मॉडल 2026: जानिए कौन से होंगे भविष्य की सवारी के चैंपियन 🅾️*गांव-गांव जनचौपाल, जन-जन का विश्वास; विकास और सुशासन को लेकर मैदान में उतरे नवीन अग्रवाल, पढ़ें पूरी जानकारी RAIPUR NEWS : नवरात्रि पर मां महाकाली के दरबार पहुंचे ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, ट्रस्ट ने नए भवन के निर्माण में, पढ़ें पूरी जानकारी FD vs म्यूचुअल फंड: कौन सा है आपके लिए बेहतर निवेश विकल्प? SSC CGL 2026: परीक्षा गाइड और सफल रणनीति बेस्ट EV स्कूटर 2026: भारतीय सड़कों पर धूम मचाने वाले टॉप मॉडल श्री श्री श्री कांची कामाक्षी देवी माता मंदिर, सेक्टर-5 भिलाई में धूमधाम से मना शारदीय नवरात्रि महोत्सव पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय हुए शामिल, पढ़ें पूरी जानकारी जलवायु संकट भारत: वैश्विक चुनौतियों में अग्रणी भूमिका EV स्कूटर बेस्ट मॉडल 2026: जानिए कौन से होंगे भविष्य की सवारी के चैंपियन 🅾️*गांव-गांव जनचौपाल, जन-जन का विश्वास; विकास और सुशासन को लेकर मैदान में उतरे नवीन अग्रवाल, पढ़ें पूरी जानकारी RAIPUR NEWS : नवरात्रि पर मां महाकाली के दरबार पहुंचे ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, ट्रस्ट ने नए भवन के निर्माण में, पढ़ें पूरी जानकारी FD vs म्यूचुअल फंड: कौन सा है आपके लिए बेहतर निवेश विकल्प?

बुलंदशहर हिंसा: इंस्पेक्टर सुबोध सिंह हत्याकांड में कोर्ट ने 5 आरोपियों को दोषी ठहराया

बुलंदशहर 2018 के चर्चित स्याना हिंसा कांड में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. एडीजे-12 न्यायाधीश गोपाल की अदालत…

📅 30 July 2025, 9:10 pm अपडेट: 16 May 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
1 1354

बुलंदशहर

2018 के चर्चित स्याना हिंसा कांड में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. एडीजे-12 न्यायाधीश गोपाल की अदालत ने आज इस मामले में सभी 38 आरोपियों को दोषी करार दिया है. इसमें से 5 आरोपी इंस्पेक्टर की हत्या के लिए दोषी पाए गए हैं, जबकि बाकी 33 को बलवा, जानलेवा हमला (IPC 307), आगजनी, और अवैध हथियारों के प्रयोग जैसी गंभीर धाराओं में दोषी माना गया है. कोर्ट ने सभी दोषियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अब इस मामले में सजा की घोषणा 1 अगस्त को की जाएगी.

जानिए क्या था पूरा मामला
3 दिसंबर 2018 को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के स्याना थाना क्षेत्र के महाव गांव में गोवंश के अवशेष मिलने से माहौल तनावपूर्ण हो गया. जानकारी फैलते ही हिंदूवादी संगठनों और स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंची और गोकशी का विरोध शुरू कर दिया. बताया जाता है कि योगेश राज नामक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों को उकसाया और भीड़ को इकट्ठा कर लिया. इस भीड़ ने गोवंश के अवशेषों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर बुलंदशहर हाइवे स्थित चिंगरावठी पुलिस चौकी की ओर कूच किया.

भीड़ ने हाइवे को पूरी तरह से जाम कर दिया. जब पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, तो भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया और पुलिस चौकी को आग के हवाले कर दिया. इस हिंसा में तत्कालीन कोतवाल सुबोध कुमार सिंह की मौत हो गई. वे भीड़ को शांत कराने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान चिंगरावठी गांव के युवक सुमित को भी गोली लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गोकशी के आरोप में 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया. इसके बाद माहौल पर धीरे-धीरे काबू पाया गया और तनाव कम हुआ.

उत्तर प्रदेश, राज्य, बुलंदशहर, हिंसा:, इंस्पेक्टर, सुबोध, सिंह, हत्याकांड, में, कोर्ट — संक्षेप और और पढ़ें

उत्तर प्रदेश, राज्य, बुलंदशहर, हिंसा:, इंस्पेक्टर, सुबोध, सिंह, हत्याकांड, में, कोर्ट के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर उत्तर प्रदेश, राज्य, बुलंदशहर, हिंसा:, इंस्पेक्टर, सुबोध, सिंह, हत्याकांड, में, कोर्ट से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp ✈Telegram 📘Facebook