विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
SSC CGL 2026: परीक्षा गाइड और सफल रणनीति बेस्ट EV स्कूटर 2026: भारतीय सड़कों पर धूम मचाने वाले टॉप मॉडल श्री श्री श्री कांची कामाक्षी देवी माता मंदिर, सेक्टर-5 भिलाई में धूमधाम से मना शारदीय नवरात्रि महोत्सव पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय हुए शामिल, पढ़ें पूरी जानकारी जलवायु संकट भारत: वैश्विक चुनौतियों में अग्रणी भूमिका EV स्कूटर बेस्ट मॉडल 2026: जानिए कौन से होंगे भविष्य की सवारी के चैंपियन 🅾️*गांव-गांव जनचौपाल, जन-जन का विश्वास; विकास और सुशासन को लेकर मैदान में उतरे नवीन अग्रवाल, पढ़ें पूरी जानकारी RAIPUR NEWS : नवरात्रि पर मां महाकाली के दरबार पहुंचे ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, ट्रस्ट ने नए भवन के निर्माण में, पढ़ें पूरी जानकारी FD vs म्यूचुअल फंड: कौन सा है आपके लिए बेहतर निवेश विकल्प? SSC CGL 2026: परीक्षा गाइड और सफल रणनीति बेस्ट EV स्कूटर 2026: भारतीय सड़कों पर धूम मचाने वाले टॉप मॉडल श्री श्री श्री कांची कामाक्षी देवी माता मंदिर, सेक्टर-5 भिलाई में धूमधाम से मना शारदीय नवरात्रि महोत्सव पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय हुए शामिल, पढ़ें पूरी जानकारी जलवायु संकट भारत: वैश्विक चुनौतियों में अग्रणी भूमिका EV स्कूटर बेस्ट मॉडल 2026: जानिए कौन से होंगे भविष्य की सवारी के चैंपियन 🅾️*गांव-गांव जनचौपाल, जन-जन का विश्वास; विकास और सुशासन को लेकर मैदान में उतरे नवीन अग्रवाल, पढ़ें पूरी जानकारी RAIPUR NEWS : नवरात्रि पर मां महाकाली के दरबार पहुंचे ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, ट्रस्ट ने नए भवन के निर्माण में, पढ़ें पूरी जानकारी FD vs म्यूचुअल फंड: कौन सा है आपके लिए बेहतर निवेश विकल्प?

दिनदहाड़े बैंक डकैती: हथियारबंद बदमाश लाखों लूटकर फरार, इलाके में मचा हड़कंप

मुज्जफरपुर मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के महना…

📅 19 July 2025, 5:05 pm अपडेट: 16 May 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
1 710

मुज्जफरपुर

मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के महना रोड स्थित FINO पेमेंट बैंक में हथियारबंद बदमाशों ने घुसकर एक ग्राहक से ₹1.22 लाख की लूट की और फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को करीब दोपहर 1 बजे बाइक सवार तीन बदमाश बैंक पहुंचे। इनमें से दो बदमाश ग्राहक बनकर अंदर घुसे, जबकि एक बाहर बाइक पर इंतजार करता रहा। अंदर घुसे बदमाशों ने फ्लिपकार्ट के एक कर्मचारी को हथियार दिखाकर उससे ₹1.22 लाख लूट लिए, जो वह कैश जमा कराने के लिए लाया था। घटना के तुरंत बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मोतीपुर थाना पुलिस और डीएसपी (पश्चिम) सुचित्रा कुमारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

क्या कहा डीएसपी ने
डीएसपी वेस्ट सुचित्रा कुमारी ने बताया कि तीन की संख्या में आए बदमाशों ने FINO पेमेंट बैंक में घुसकर कैश जमा कराने पहुंचे ग्राहक से हथियार के बल पर लूटपाट की है। बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। बैंक कर्मियों के अनुसार, लूट की राशि ₹1.22 लाख बताई गई है, जिसका मिलान किया जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आस-पास के क्षेत्रों में छापेमारी की जा रही है। बैंक में सुरक्षा के इंतजामों की भी समीक्षा की जा रही है।

 

बिहार, राज्य, दिनदहाड़े, बैंक, डकैती:, हथियारबंद, बदमाश, लाखों, लूटकर, फरार, — संक्षेप और और पढ़ें

बिहार, राज्य, दिनदहाड़े, बैंक, डकैती:, हथियारबंद, बदमाश, लाखों, लूटकर, फरार, के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर बिहार, राज्य, दिनदहाड़े, बैंक, डकैती:, हथियारबंद, बदमाश, लाखों, लूटकर, फरार, से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp ✈Telegram 📘Facebook