विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
भारत में EV क्रांति 2026 — सरकारी नीतियाँ, सब्सिडी और 5-साल का रोडमैप भारत-अमेरिका रिश्ते 2026 — ट्रंप 2.0 युग में नई दिशा और चुनौतियाँ डिजिटल इंडिया 2.0 — 2026 के नए लक्ष्य, AI मिशन और आम नागरिक के लिए लाभ यूरोप दक्षिणपंथी लहर 2026 — कारण, प्रभाव और भारत पर असर OPEC+ तेल उत्पादन कटौती 2026 — भारत में पेट्रोल-डीज़ल पर असर अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर 2026 — भारत के निर्यातकों के लिए नए अवसर बच्चों के लिए कैल्शियम — 15 बेहतरीन देसी स्रोत और मात्रा ₹10 लाख तक की बेस्ट कारें 2026 — माइलेज, सेफ़्टी और वैल्यू की पूरी तुलना भारत में EV क्रांति 2026 — सरकारी नीतियाँ, सब्सिडी और 5-साल का रोडमैप भारत-अमेरिका रिश्ते 2026 — ट्रंप 2.0 युग में नई दिशा और चुनौतियाँ डिजिटल इंडिया 2.0 — 2026 के नए लक्ष्य, AI मिशन और आम नागरिक के लिए लाभ यूरोप दक्षिणपंथी लहर 2026 — कारण, प्रभाव और भारत पर असर OPEC+ तेल उत्पादन कटौती 2026 — भारत में पेट्रोल-डीज़ल पर असर अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर 2026 — भारत के निर्यातकों के लिए नए अवसर बच्चों के लिए कैल्शियम — 15 बेहतरीन देसी स्रोत और मात्रा ₹10 लाख तक की बेस्ट कारें 2026 — माइलेज, सेफ़्टी और वैल्यू की पूरी तुलना

एक जिला-एक औषधीय उत्पाद” की शुरुआत चयनित 5 जिलों से करें: आयुष मंत्री परमार

"धरती आबा अभियान" अंतर्गत पोषण वाटिका एवं औषधीय उद्यान (हर्बल गार्डन) विकसित करने की बनाएं कार्य योजना आयुष मंत्री की अध्यक्षता में मप्र राज्य औषधीय पादप बोर्ड की…

📅 7 January 2025, 7:00 pm अपडेट: 13 April 2025
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 8 पाठक
1 201

"धरती आबा अभियान" अंतर्गत पोषण वाटिका एवं औषधीय उद्यान (हर्बल गार्डन) विकसित करने की बनाएं कार्य योजना
आयुष मंत्री की अध्यक्षता में मप्र राज्य औषधीय पादप बोर्ड की बैठक हुई

भोपाल
उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने देवारण्य योजना 2.0 के अंतर्गत "एक जिला-एक औषधीय उत्पाद" योजना के क्रियान्वयन के लिए प्रथम चरण में प्रदेश के 5 जिलों का चयन कर, समग्र कार्य योजना बनाकर आवश्यक क्रियान्वयन के निर्देश दिए। मंत्री श्री परमार मंत्रालय में म.प्र. राज्य औषधीय पादप बोर्ड के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।

मंत्री श्री परमार ने बोर्ड के कार्यों की प्रगति एवं आगामी कार्य योजना की गहन समीक्षा कर, विभिन्न बिंदुओं पर व्यापक चर्चा की। उन्होंने प्रदेश का औषधीय मैप तैयार करने एवं अन्य फसलों की तरह समस्त औषधीय फसलों को फसल गिरदावरी में सम्मिलित कराने के लिए व्यापक कार्य योजना तैयार कर क्रियान्वयन करने को भी कहा। मंत्री श्री परमार ने औषधीय पौधों की एम.एस.पी. के निर्धारण के लिए वन विभाग, मनरेगा, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग तैयार कर समन्वय कर व्यापक कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।

मंत्री श्री परमार ने "धरती आबा अभियान" में पोषण वाटिका एवं रेसिडेंशियल स्कूलों में भी औषधीय उद्यान के विकास के लिए आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने आयुष विभाग अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में औषधीय उद्यान (हर्बल गार्डन) विकसित करने को भी कहा। बैठक में अपर मुख्य सचिव वन श्री अशोक बर्णवाल, प्रमुख सचिव आयुष श्री डी.पी. आहूजा, आयुक्त आयुष श्रीमति उमा आर. माहेश्वरी और अपर सचिव आयुष एवं बोर्ड के सीईओ श्री संजय कुमार मिश्र सहित विभिन्न अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

मध्य प्रदेश, राज्य, एक, जिला-एक, औषधीय, उत्पाद”, की, शुरुआत, चयनित, जिलों — संक्षेप और और पढ़ें

मध्य प्रदेश, राज्य, एक, जिला-एक, औषधीय, उत्पाद”, की, शुरुआत, चयनित, जिलों के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर मध्य प्रदेश, राज्य, एक, जिला-एक, औषधीय, उत्पाद”, की, शुरुआत, चयनित, जिलों से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬 टिप्पणी करें

💬 0 टिप्पणियाँ

अपनी टिप्पणी लिखें

आपका ईमेल publish नहीं होगा। आवश्यक फ़ील्ड * से चिह्नित हैं।

🔥 आज का Challenge 15 मिनट · 4 tasks देखें → 🤖 AI Tutor (हिंदी) पूछो कुछ भी · Gemini AI देखें → 🤔 Doubt Forum सवाल पूछो · जवाब पाओ देखें → 🎯 आज का GK रोज़ 5 सवाल देखें → 🎓 18+ स्कॉलरशिप NTSE से Maulana Azad देखें → ♟️ फ्री ब्रेन गेम्स Chess, Maze, Snake देखें → 📚 बच्चों की रचनाएँ कहानी, निबंध, कविता देखें → 🧪 पीरियोडिक टेबल 118 तत्व — Class 9-12 देखें → ⏱️ टाइपिंग मास्टर WPM टेस्ट हिंदी+English देखें →
💬WhatsApp Telegram 📘Facebook