विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
भारत में EV क्रांति 2026 — सरकारी नीतियाँ, सब्सिडी और 5-साल का रोडमैप भारत-अमेरिका रिश्ते 2026 — ट्रंप 2.0 युग में नई दिशा और चुनौतियाँ डिजिटल इंडिया 2.0 — 2026 के नए लक्ष्य, AI मिशन और आम नागरिक के लिए लाभ यूरोप दक्षिणपंथी लहर 2026 — कारण, प्रभाव और भारत पर असर OPEC+ तेल उत्पादन कटौती 2026 — भारत में पेट्रोल-डीज़ल पर असर अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर 2026 — भारत के निर्यातकों के लिए नए अवसर बच्चों के लिए कैल्शियम — 15 बेहतरीन देसी स्रोत और मात्रा ₹10 लाख तक की बेस्ट कारें 2026 — माइलेज, सेफ़्टी और वैल्यू की पूरी तुलना भारत में EV क्रांति 2026 — सरकारी नीतियाँ, सब्सिडी और 5-साल का रोडमैप भारत-अमेरिका रिश्ते 2026 — ट्रंप 2.0 युग में नई दिशा और चुनौतियाँ डिजिटल इंडिया 2.0 — 2026 के नए लक्ष्य, AI मिशन और आम नागरिक के लिए लाभ यूरोप दक्षिणपंथी लहर 2026 — कारण, प्रभाव और भारत पर असर OPEC+ तेल उत्पादन कटौती 2026 — भारत में पेट्रोल-डीज़ल पर असर अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर 2026 — भारत के निर्यातकों के लिए नए अवसर बच्चों के लिए कैल्शियम — 15 बेहतरीन देसी स्रोत और मात्रा ₹10 लाख तक की बेस्ट कारें 2026 — माइलेज, सेफ़्टी और वैल्यू की पूरी तुलना

यूपी में शीतलहर का प्रकोप, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

हरदोई उत्तर प्रदेश में शीतलहर का कहर जारी है। प्रदेश के कई इलाकों में सर्द मौसम और कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुछ क्षेत्र…

📅 7 January 2025, 5:03 am अपडेट: 16 May 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 8 पाठक
up cold

हरदोई
उत्तर प्रदेश में शीतलहर का कहर जारी है। प्रदेश के कई इलाकों में सर्द मौसम और कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुछ क्षेत्र अत्यंत घने कोहरे की चादर में लिपटे दिखे। राजधानी लखनऊ में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। प्रदेश के मध्य भाग को छोड़कर जहां अगले पांच दिनों के दौरान कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। रात में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2°C-4°C की गिरावट होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

उत्तर प्रदेश के हरदोई में मंगलवार सुबह से ही घना कोहरा दिखाई दे रहा है। जिले में चारों तरफ कोहरे की घनी चादर फैली हुई है और विजिबिलिटी भी 50 से 100 मीटर के करीब है। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में 9 जनवरी तक कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा 11 जनवरी तक बारिश के आसार हैं। इस दौरान 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं भी चलने का अनुमान है। वहीं, यूपी के देवरिया में शीतलहर के प्रकोप से आम जन जीवन काफी प्रभावित हुआ है। यहां तापमान के गिरने से जिले के सभी प्राथमिक और जूनियर स्कूल को 14 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने आदेश भी जारी किए हैं। इसके अलावा देवरिया में सड़क मार्ग से लेकर रेलवे मार्ग तक सभी जगहों पर कोहरे की सफेद चादर दिखाई दे रही है। घने कोहरे की वजह से भी विजिबिलिटी मात्र 50 मीटर रह गई है, जिससे यातायात भी प्रभावित हो रहा है।

बता दें कि मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ को लेकर चेतावनी दी है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 10 से 12 जनवरी के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ मौसम के मिजाज में बदलाव लाएगा। इससे दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम भारत में हल्की बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक, इससे धुंध तो छटेगी लेकिन तापमान पर कुछ खास असर नहीं पड़ेगा।

 

top-news, उत्तर प्रदेश, राज्य, यूपी, में, शीतलहर, का, प्रकोप,, कई, जिलों — संक्षेप और और पढ़ें

top-news, उत्तर प्रदेश, राज्य, यूपी, में, शीतलहर, का, प्रकोप,, कई, जिलों के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर top-news, उत्तर प्रदेश, राज्य, यूपी, में, शीतलहर, का, प्रकोप,, कई, जिलों से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬 टिप्पणी करें

💬 0 टिप्पणियाँ

अपनी टिप्पणी लिखें

आपका ईमेल publish नहीं होगा। आवश्यक फ़ील्ड * से चिह्नित हैं।

🔥 आज का Challenge 15 मिनट · 4 tasks देखें → 🤖 AI Tutor (हिंदी) पूछो कुछ भी · Gemini AI देखें → 🤔 Doubt Forum सवाल पूछो · जवाब पाओ देखें → 🎯 आज का GK रोज़ 5 सवाल देखें → 🎓 18+ स्कॉलरशिप NTSE से Maulana Azad देखें → ♟️ फ्री ब्रेन गेम्स Chess, Maze, Snake देखें → 📚 बच्चों की रचनाएँ कहानी, निबंध, कविता देखें → 🧪 पीरियोडिक टेबल 118 तत्व — Class 9-12 देखें → ⏱️ टाइपिंग मास्टर WPM टेस्ट हिंदी+English देखें →
💬WhatsApp Telegram 📘Facebook