मध्य प्रदेश के लोग नहीं बना रहे पासपोर्ट, परदेस जाने में सबसे पीछे राज्य
ग्वालियर देशभर में पासपोर्ट बनवाने वालों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। केंद्र के विदेश मंत्रालय के एमइए परफॉरमेंस स्मार्ट बोर्ड के मुताबिक 11…
ग्वालियर
देशभर में पासपोर्ट बनवाने वालों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। केंद्र के विदेश मंत्रालय के एमइए परफॉरमेंस स्मार्ट बोर्ड के मुताबिक 11 वर्ष के भीतर देश भर में 11.88 करोड़ से अधिक पासपोर्ट बनाए गए हैं, इसके साथ 1.31 करोड़ से अधिक पासपोर्ट एब्रोड के लिए भी जारी किए गए हैं। वहीं देश के दिल यानी मध्यप्रदेश के रहवासी शायद इस दौड़ में थोड़े पीछे हैं, मध्यप्रदेश में अब तक 20.99 लाख से अधिक लोगों ने ही पासपोर्ट बनवाए हैं।
वहीं दूसरे राज्यों की अगर बात की जाए तो इस दौड़ में महाराष्ट्र सबसे ऊपर है, यहां 1.34 करोड़ से अधिक, दूसरे पायदान पर उत्तरप्रदेश में 1.14 करोड़ से अधिक और तीसरे पायदान पर तमिलनाडू का है। यहां 1.11 करोड़ से अधिक लोगों ने पासपोर्ट बनवाए हैं। मध्यप्रदेश क्रमवार इस सूची में 11वें पायदान पर है। ऐसे में लगता है कि सूबे के लोगों में दूसरे प्रदेशों की तुलना में पासपोर्ट बनवाने के प्रति रुचि कम है।
इसलिए जरूरी है पासपोर्ट
पासपोर्ट एक महत्वपूर्ण यात्रा दस्तावेज है जो विदेश यात्रा के लिए आवश्यक है। यह न केवल व्यक्ति की पहचान और राष्ट्रीयता का प्रमाण है, बल्कि यह विदेश में प्रवेश और निकास करने, वीजा के लिए आवेदन करने और विदेशी देशों में दूतावास सहायता प्राप्त करने में भी मदद करता है।
सूबे में 6 से बढ़कर 26 पासपोर्ट सेवा केंद्र काम कर रहे
2014 में मध्यप्रदेश में 6 पासपोर्ट सेवा केंद्र थे, जिनकी संख्या अब बढकऱ 26 के पार जा पहुंची है। इसके साथ ही 2024 में पासपोर्ट बनवाने में करीब 16 से 21 दिन का समय लगा करता था। अब ये अवधि कम होकर दिन का ही रह गई है।
मध्य प्रदेश, राज्य, मध्य, प्रदेश, के, लोग, नहीं, बना, रहे, पासपोर्ट, — संक्षेप और और पढ़ें
मध्य प्रदेश, राज्य, मध्य, प्रदेश, के, लोग, नहीं, बना, रहे, पासपोर्ट, के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर मध्य प्रदेश, राज्य, मध्य, प्रदेश, के, लोग, नहीं, बना, रहे, पासपोर्ट, से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।
संबंधित खबरें:
- कुटीर और ग्रामोद्योग को नए आयाम देने की तैयारी में मध्यप्रदेश हथकरघा, खादी, रेशम और महिला रोजगार पर विशेष फोकस
- मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
- जनसहयोग से जल संरक्षण कार्यों में अग्रणी बना है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल
अन्य श्रेणियों से ताज़ा

सुशासन शिविर में हाथों-हाथ मिला योजनाओं का लाभ’

17 मई 2026 राशिफल: इन राशियों पर बरसेगा धन लाभ, करियर में मिल सकती है बड़ी सफलता

मॉनसून को लेकर बड़ी खुशखबरी, इस दिन होगी एंट्री; कई राज्यों में झमाझम बारिश के आसार

💬 0 टिप्पणियाँ