विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
भारत में EV क्रांति 2026 — सरकारी नीतियाँ, सब्सिडी और 5-साल का रोडमैप भारत-अमेरिका रिश्ते 2026 — ट्रंप 2.0 युग में नई दिशा और चुनौतियाँ डिजिटल इंडिया 2.0 — 2026 के नए लक्ष्य, AI मिशन और आम नागरिक के लिए लाभ यूरोप दक्षिणपंथी लहर 2026 — कारण, प्रभाव और भारत पर असर OPEC+ तेल उत्पादन कटौती 2026 — भारत में पेट्रोल-डीज़ल पर असर अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर 2026 — भारत के निर्यातकों के लिए नए अवसर बच्चों के लिए कैल्शियम — 15 बेहतरीन देसी स्रोत और मात्रा ₹10 लाख तक की बेस्ट कारें 2026 — माइलेज, सेफ़्टी और वैल्यू की पूरी तुलना भारत में EV क्रांति 2026 — सरकारी नीतियाँ, सब्सिडी और 5-साल का रोडमैप भारत-अमेरिका रिश्ते 2026 — ट्रंप 2.0 युग में नई दिशा और चुनौतियाँ डिजिटल इंडिया 2.0 — 2026 के नए लक्ष्य, AI मिशन और आम नागरिक के लिए लाभ यूरोप दक्षिणपंथी लहर 2026 — कारण, प्रभाव और भारत पर असर OPEC+ तेल उत्पादन कटौती 2026 — भारत में पेट्रोल-डीज़ल पर असर अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर 2026 — भारत के निर्यातकों के लिए नए अवसर बच्चों के लिए कैल्शियम — 15 बेहतरीन देसी स्रोत और मात्रा ₹10 लाख तक की बेस्ट कारें 2026 — माइलेज, सेफ़्टी और वैल्यू की पूरी तुलना

भीलवाड़ा सिक्सलेन निर्माण में देरी और जाम पर डीएम सख्त, एनएच व ठेकेदार से मांगा जवाब

चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में रविवार को गंगरार क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर हो रहे निर्माण कार्य एवं यातायात व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा…

📅 21 July 2025, 4:10 pm प्रकाशित: 21 July 2025
⏱ 1 मिनट पढ़ें
1 788 1

चित्तौड़गढ़

जिला कलेक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में रविवार को गंगरार क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर हो रहे निर्माण कार्य एवं यातायात व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें जिला कलेक्टर ने निर्माण कार्य में देरी तथा जाम रहने के कारण लोगों को हो रही परेशानी को लेकर नाराजगी जताई। इस बैठक में जिला कलेक्टर ने इन दोनों ही विषय पर एनएचआई के अधिकारियों व ठेकेदार से स्पष्टीकरण मांगा है।

जानकारी के अनुसार रविवार को बैठक जिला कलेक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में चित्तौड़गढ़ से भीलवाड़ा सिक्सलेन पर गंगरार के यहां चल रहे निर्माण कार्य पर चर्चा की गई। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए दिन लगने वाले जाम एवं निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जिला कलेक्टर ने गंभीर नाराजगी जताई। साथ ही एनएचआई के पीड़ी एवं संबंधित ठेकेदार से तत्काल स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कलेक्टर ने निर्देशित किया कि समस्त कार्य आईआरसी-55 मानकों के अनुरूप हो। इसके अलावा निर्माण स्थलों पर जनसुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाएं जैसे सुरक्षा संकेतक, मार्ग परिवर्तन, ट्रैफिक मार्शल की तैनाती एवं रात में ब्लिंकर लाइट्स की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही कलेक्टर ने दो टूक कहा कि कार्य की वर्तमान स्थिति संतुष्टिपूर्ण नहीं है। इससे आमजन को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। ख़ास कर थोड़ी बरसात के बाद लंबा जाम लग जाता है।

उन्होंने यह भी जानना चाहा कि जाम में फंसे या खराब हुए वाहनों के लिए किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में त्वरित राहत और निकलने व्यवस्था के निर्देश दिए। इस संबंध में अधिकारियों से विस्तृत कार्य योजना एवं स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम, अतिरिक्त जिला कलक्टर (रावथभाटा) विनोद मल्होत्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह एवं एनएचएआई के परियोजना निदेशक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिला कलक्टर आलोक रंजन ने स्पष्ट किया कि जनसुविधा से जुड़े कार्यों में लापरवाही कदापि स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि निर्धारित समयावधि में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ, तो आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गौरतलब है कि चित्तौड़गढ़-भीलवाड़ा सिक्सलेन पर गंगरार में ओवरब्रिज का काम चल रहा है। यहां वाहनों का लंबा जाम लग रहा है। इससे वाहन चालकों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है। इससे आम जन खासा परेशान है।

 

राज्य, राजस्थान, भीलवाड़ा, सिक्सलेन, निर्माण, में, देरी, और, जाम, पर — संक्षेप और और पढ़ें

राज्य, राजस्थान, भीलवाड़ा, सिक्सलेन, निर्माण, में, देरी, और, जाम, पर के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर राज्य, राजस्थान, भीलवाड़ा, सिक्सलेन, निर्माण, में, देरी, और, जाम, पर से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬 टिप्पणी करें

💬 0 टिप्पणियाँ

अपनी टिप्पणी लिखें

आपका ईमेल publish नहीं होगा। आवश्यक फ़ील्ड * से चिह्नित हैं।

🔥 आज का Challenge 15 मिनट · 4 tasks देखें → 🤖 AI Tutor (हिंदी) पूछो कुछ भी · Gemini AI देखें → 🤔 Doubt Forum सवाल पूछो · जवाब पाओ देखें → 🎯 आज का GK रोज़ 5 सवाल देखें → 🎓 18+ स्कॉलरशिप NTSE से Maulana Azad देखें → ♟️ फ्री ब्रेन गेम्स Chess, Maze, Snake देखें → 📚 बच्चों की रचनाएँ कहानी, निबंध, कविता देखें → 🧪 पीरियोडिक टेबल 118 तत्व — Class 9-12 देखें → ⏱️ टाइपिंग मास्टर WPM टेस्ट हिंदी+English देखें →
💬WhatsApp Telegram 📘Facebook