मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वृंदावन में बांके बिहारी लाल के किए दर्शन
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वृंदावन के कण-कण में कृष्ण और रज-रज में राधे रानी का वास है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरूवार को…

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वृंदावन के कण-कण में कृष्ण और रज-रज में राधे रानी का वास है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरूवार को अपने मथुरा प्रवास के दौरान कन्हैया की लीला स्थली वृंदावन में स्वस्तिवाचन के साथ सांवरे सलोने ठाकुर जी और ठकुरानी श्री राधिका रानी के युगल विग्रह रूप "श्री बांके बिहारी लाल" के दर्शन भी किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बांके बिहारी लाल के दर्शन कर जीवन कृतार्थ हो गया। उन्होंने श्री बांके बिहारी से अपने भक्तों के कष्टों को दूर करने और सभी का कल्याण करने की प्रार्थना की।
कुल्हड वाली लस्सी का लिया आनंद
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वृंदावन में दर्शन के बाद सपरिवार कुल्हड़ वाली लस्सी का आनंद लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हजारों की संख्या में मौजूद भगवान श्रीकृष्ण के भक्तों के बीच वृंदावन के भक्तिमय वातावरण ने लस्सी का आनंद दोगुना कर दिया। दुकानदार द्वारा लस्सी का पेमेंट यूपीआई से लेने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह नए और बदलते भारत का प्रतीक है।
मध्य प्रदेश, राज्य, मुख्यमंत्री, डॉ., यादव, ने, वृंदावन, में, बांके, बिहारी — संक्षेप और और पढ़ें
मध्य प्रदेश, राज्य, मुख्यमंत्री, डॉ., यादव, ने, वृंदावन, में, बांके, बिहारी के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर मध्य प्रदेश, राज्य, मुख्यमंत्री, डॉ., यादव, ने, वृंदावन, में, बांके, बिहारी से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।
संबंधित खबरें:
- दूरदर्शी नेता, सशक्त वक्ता और सभी दलों के सम्माननीय व्यक्तित्व थे अटल बिहारी वाजपेयी जी : मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
- राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर किया नमन
- भिवानी के दो खिलाड़ियों ने बिहार में लहराया परचम सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीते 6 मेडल
स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल
अन्य श्रेणियों से ताज़ा

सुशासन शिविर में हाथों-हाथ मिला योजनाओं का लाभ’

17 मई 2026 राशिफल: इन राशियों पर बरसेगा धन लाभ, करियर में मिल सकती है बड़ी सफलता

मॉनसून को लेकर बड़ी खुशखबरी, इस दिन होगी एंट्री; कई राज्यों में झमाझम बारिश के आसार

💬 0 टिप्पणियाँ