सिनेर, जोकोविच आस्ट्रेलियाई ओपन में विपरीत ड्रॉ में, सबालेंका का सामना पहले दौर में स्टीफेंस से
मेलबर्न गत चैम्पियन यानिक सिनेर और दस बार के आस्ट्रेलियाई ओपन चैम्पियन नोवाक जोकोविच को साल के पहले ग्रैंडस्लैम में विपरीत ड्रॉ मिला है जिससे अब पिछले साल…

मेलबर्न
गत चैम्पियन यानिक सिनेर और दस बार के आस्ट्रेलियाई ओपन चैम्पियन नोवाक जोकोविच को साल के पहले ग्रैंडस्लैम में विपरीत ड्रॉ मिला है जिससे अब पिछले साल की तरह दोनों की टक्कर सेमीफाइनल में नहीं हो सकती। सिनेर ने पिछले साल जोकोविच को सेमीफाइनल में हराया था और दानिल मेदवेदेव को 3-6, 3-6, 6-4, 6-4, 6-3 से हराकर पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीता था।
शीर्ष रैंकिंग वाले सिनेर को पहले दौर में निकोलस जारी से खेलना है। उनके ड्रॉ में टेलर फ्रिट्ज, बेन शेल्टन और मेदवेदेव भी हैं।फ्रिट्ज का सामना पहले दौर में अमेरिका के जेंसन ब्रूकस्बी से होगा। जोकोविच और तीसरी रैंकिंग वाले कार्लोस अल्काराज की टक्कर क्वार्टर फाइनल में हो सकती है।
महिला वर्ग में एरिना सबालेंका को 2017 अमेरिकी ओपन चैम्पियन स्लोएने स्टीफेंस और 17 वर्ष की मीरा आंद्रीवा के साथ ड्रॉ मिला है। तीसरी वरीयता प्राप्त कोको गाफ से उनकी सेमीफाइनल में टक्कर हो सकती है। गाफ को पहले दौर में पूर्व चैम्पियन सोफिया केनिन से खेलना है और सातवीं वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला भी इसी ड्रॉ में है। आस्ट्रेलियाई ओपन रविवार से मेलबर्न में शुरू होगा और 15 दिन तक चलेगा।
खेल, सिनेर,, जोकोविच, आस्ट्रेलियाई, ओपन, में, विपरीत, ड्रॉ, में,, सबालेंका — संक्षेप और और पढ़ें
खेल, सिनेर,, जोकोविच, आस्ट्रेलियाई, ओपन, में, विपरीत, ड्रॉ, में,, सबालेंका के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर खेल, सिनेर,, जोकोविच, आस्ट्रेलियाई, ओपन, में, विपरीत, ड्रॉ, में,, सबालेंका से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।
संबंधित खबरें:
- मनी प्लांट वास्तु — कहाँ रखें, कहाँ नहीं, घर में धन-लक्ष्मी आकर्षित करने के 12 नियम
- UPSC 2026 तैयारी — 3 साल का सम्पूर्ण प्लान और रणनीति
- माइग्रेन (आधा सीसी) — 12 असरदार उपाय और तुरंत राहत के घरेलू तरीक़े
स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल
अन्य श्रेणियों से ताज़ा

सुशासन शिविर में हाथों-हाथ मिला योजनाओं का लाभ’

मध्य प्रदेश में शहीद परिवारों को बड़ा सम्मान, हर कोर्स में पत्नी और बच्चों के लिए सीट आरक्षित

मोहन कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें, रिपोर्ट कार्ड के आधार पर कई मंत्रियों की छुट्टी तय?

💬 0 टिप्पणियाँ