विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
गरियाबंद पुलिस साइबर जागरूकता: स्कूली बच्चियों ने ठगी से बचाया, SP सिरमौर ने दिया जन सुरक्षा का संदेश छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का नया लोगो जारी: प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति लायंस क्लब रायपुर शिखर की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, वृद्धाश्रम निर्माण पर जोर खरोरा पीएम श्री स्कूल एसएमसी गठन में मनमानी: अभिभावकों में गहरा रोष रायपुर के यूनियन क्लब समर कैंप समापन: 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का जश्न गरियाबंद में अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा: हाइवा और चेन माउंटेन मशीन जब्त छत्तीसगढ़ निवेश प्रस्ताव: हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में 9,580 करोड़ के सौदे BRICS विस्तार 2026 — भारत के लिए नए अवसर, चुनौतियाँ और रणनीति गरियाबंद पुलिस साइबर जागरूकता: स्कूली बच्चियों ने ठगी से बचाया, SP सिरमौर ने दिया जन सुरक्षा का संदेश छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का नया लोगो जारी: प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति लायंस क्लब रायपुर शिखर की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, वृद्धाश्रम निर्माण पर जोर खरोरा पीएम श्री स्कूल एसएमसी गठन में मनमानी: अभिभावकों में गहरा रोष रायपुर के यूनियन क्लब समर कैंप समापन: 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का जश्न गरियाबंद में अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा: हाइवा और चेन माउंटेन मशीन जब्त छत्तीसगढ़ निवेश प्रस्ताव: हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में 9,580 करोड़ के सौदे BRICS विस्तार 2026 — भारत के लिए नए अवसर, चुनौतियाँ और रणनीति

क्या दशकों के इतिहास में पहली बार अकाली दल बादल मुक्त हो जाएगा?, बागी बोले- भगोड़ा ग्रुप

चंडीगढ़ क्या दशकों के इतिहास में पहली बार अकाली दल बादल मुक्त हो जाएगा? यह सवाल इसलिए पूछा जा रहा है क्योंकि सुखबीर बादल ने अध्यक्ष पद से…

📅 8 January 2025, 11:20 pm अपडेट: 13 April 2025
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 9 पाठक
badal

चंडीगढ़
क्या दशकों के इतिहास में पहली बार अकाली दल बादल मुक्त हो जाएगा? यह सवाल इसलिए पूछा जा रहा है क्योंकि सुखबीर बादल ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है और उस पर फैसले के लिए अकाली दल की शुक्रवार को मीटिंग है। कार्यसमिति की इस बैठक में सुखबीर बादल के इस्तीफे पर बात होगी। इसके अलावा पार्टी के पुनर्गठन पर भी विचार किया जाएगा। कैसे नए सिरे से अकाली दल को खड़ा किया जाएगा, इस पर मंथन होगा। इसके अलावा सुखबीर सिंह बादल के भविष्य पर भी बात होगी। दल के प्रवक्ता दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि 10 जनवरी को दोपहर 3 बजे पार्टी के चंडीगढ़ स्थित कार्य़ालय में यह मीटिंग बुलाई गई है।

शिरोमणि अकाली दल के प्रतिनिधिमंडल ने अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह से मुलाकात की थी। इसके मीटिंग में अकाल तख्त के जत्थेदार ने कहा था कि पार्टी को उन उसूलों के आधार पर फिर से खड़ा करना चाहिए, जो बताए गए हैं। 2 दिसंबर को ही अकाल तख्त के शीर्ष 5 लोगों ने बताया था कि कैसे अकाली दल का पुनर्गठन होना चाहिए। दरअसल अकाल तख्त की ओर से सुखबीर सिंह बादल और उनके कई साथी नेताओं को तनखइया घोषित किया गया था। उन्हें बेअदबी के मामले में सरकार रहने के दौरान ऐक्शन न लेने का दोषी ठहराया गया था। इसके तहत उन्हें अलग-अलग गुरुद्वारों में जूते साफ करने, बर्तन मांजने से लेकर द्वारपाल बनने तक की सजा सुनाई गई थी। सुखबीर सिंह बादल ने यह सजा भी काटी थी और इसी दौरान अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में प्रहरी के रूप में काम करते समय उन पर हमला भी हुआ था।

उन पर एक शख्स ने गोली चलाई थी, लेकिन कुछ लोगों ने पकड़ लिया था। इससे वह गोली आसमान की ओर चली थी औऱ सुखबीर बादल बच गए थे। बता दें कि 2007 से 2017 के दौरान पंजाब में अकाली दल का शासन था और आरोप है कि उन्होंने इस दौरान गुरमीत राम रहीम सिंह की ओर से की गई बेअदबी के मामले में ढिलाई बरती थी। बता दें कि गुरुग्रंथ साहिब से बेअदबी का भी एक केस सामने आया था, जिसमें गोलीबारी तक हुई थी और दो लोग मारे गए थे। इन 10 सालों में भाजपा के साथ मिलकर अकाली दल ने सरकार चलाई थी। बता दें कि सुखबीर बादल ने पूरी विनम्रता के 10 दिनों की धार्मिक सजा काटी थी और बिना किसी शर्त के अकाल तख्त से माफी भी मांगी थी।

हालांकि सोमवार को ही सुखबीर बादल ने यह भी कहा था कि वह दोषी नहीं हैं। उन्हें तो प्रतिद्वंद्वी लोगों ने राजनीतिक साजिश के तहत फंसा दिया था। वहीं अकाली दल के बागी गुट ने बुधवार को एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें पार्टी पर काबिज नेतृत्व को भगोड़ों का समूह करार दिया गया। इस प्रस्ताव में कहा गया कि इन लोगों ने पार्टी के पुनर्गठन के आदेश का उल्लंघन किया है और आदेश को लागू करने से भाग रहे हैं। यही नहीं बागी गुट के नेता गुरप्रताप सिंह वडाला ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल अकाली दल का प्रतिनिधित्व नहीं करते। हम लोग उन्हें पार्टी का नेता ही नहीं मानते। बादल परिवार के लिए राजनीतिक तौर पर यह बीते कई दशकों में सबसे कठिन दौर है।

राज्य, क्या, दशकों, के, इतिहास, में, पहली, बार, अकाली, दल — संक्षेप और और पढ़ें

राज्य, क्या, दशकों, के, इतिहास, में, पहली, बार, अकाली, दल के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर राज्य, क्या, दशकों, के, इतिहास, में, पहली, बार, अकाली, दल से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

💬

आपकी राय जरूरी है

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया WhatsApp / Telegram पर भेजें — हम पढ़ते हैं, जवाब देते हैं, और बेहतर खबरें लाते हैं।

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬WhatsApp Telegram 📘Facebook