सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा- विपक्ष के नेता देश को कमजोर करने वाले लोगों की आवाज उठाते हैं
चंडीगढ़ देश के अलग-अलग राज्यों में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्याओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को…

चंडीगढ़
देश के अलग-अलग राज्यों में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्याओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान रोहिंग्याओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। हरियाणा सीएम ने मीडिया से बातचीत के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए आरोप लगाया कि रोहिंग्याओं को कांग्रेस या इंडी गठबंधन के लोग कहीं ना कहीं संरक्षण देते हैं। रोहिंग्या अपने देश में जाएं। हम देखते हैं कि पाकिस्तान में विभाजन के बाद हिंदू समुदाय की स्थिति कितनी बदल गई। बांग्लादेश में क्या स्थिति है। इस मुद्दे पर इंडी गठबंधन मौन हो जाता है। वह जुबान के ऊपर इलेक्ट्रॉनिक ताला लगा लेते हैं, कुछ नहीं बोलते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि यदि केंद्रीय मंत्रिमंडल से कोई नेता छींक देगा तो तुरंत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर देते हैं। विपक्ष की ये हालत है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष नेता लोगों की आवाज नहीं उठाते। वे इस देश को कमजोर करने वाले लोगों की आवाज उठाते हैं। सीएम ने आगे कहा कि पीएम मोदी के द्वारा किए गए अच्छे कामों की भी उन्हें चर्चा करनी चाहिए। इन्हें केंद्र सरकार के काम दिखाई नहीं देते। ये जिन सड़कों के ऊपर से चलते हैं उन्हें नरेंद्र मोदी की सरकार ने बनाया है। पीएम मोदी ने लोगों और विपक्ष के लोगों का जीवन सरल बनाया है, उन्हें वो दिखाई नहीं देता। पीएम मोदी ने लगातार एमएसपी बढ़ाकर दी, ये भी विपक्ष को दिखाई नहीं देता।
सीएम ने आगे कहा कि यूपी के शासन में यूरिया और डीएपी के दाम बढ़े थे। इन दामों का किसानों के ऊपर बोझ बढ़ा था। उन्होंने आगे कहा कि देश के अंदर आज किसान हित की सरकार है। कुछ दिन पहले ही केंद्र सरकार ने साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी डीएपी और खाद्य सामग्री के लिए दी। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष उन लोगों का समर्थन करते हैं जो कहीं ना कहीं पीएम मोदी की नीतियों का विरोध करते हैं।
राजनीतिक, सीएम, नायब, सिंह, सैनी, ने, कहा-, विपक्ष, के, नेता — संक्षेप और और पढ़ें
राजनीतिक, सीएम, नायब, सिंह, सैनी, ने, कहा-, विपक्ष, के, नेता के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर राजनीतिक, सीएम, नायब, सिंह, सैनी, ने, कहा-, विपक्ष, के, नेता से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।
संबंधित खबरें:
- मनी प्लांट वास्तु — कहाँ रखें, कहाँ नहीं, घर में धन-लक्ष्मी आकर्षित करने के 12 नियम
- UPSC 2026 तैयारी — 3 साल का सम्पूर्ण प्लान और रणनीति
- माइग्रेन (आधा सीसी) — 12 असरदार उपाय और तुरंत राहत के घरेलू तरीक़े
स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल
अन्य श्रेणियों से ताज़ा

सुशासन शिविर में हाथों-हाथ मिला योजनाओं का लाभ’

मध्य प्रदेश में शहीद परिवारों को बड़ा सम्मान, हर कोर्स में पत्नी और बच्चों के लिए सीट आरक्षित

मोहन कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें, रिपोर्ट कार्ड के आधार पर कई मंत्रियों की छुट्टी तय?

💬 0 टिप्पणियाँ