विरात महानगर छत्तीसगढ़ · मध्यप्रदेश · देश · विदेश
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
शनि जयंती पर महालक्ष्मी योग: चंद्र और मंगल के गोचर से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, होगी धन वर्षा रिटायर्ड डॉक्टर से 1.25 करोड़ की धोखाधड़ी: क्रेडिट कार्ड मनी लॉन्ड्रिंग के नाम पर ठगे, तीन आरोपी गिरफ्तार उमेश यादव का बड़ा बयान: रायपुर की पिच पर RCB को मिल सकता है फायदा, मुंबई की गेंदबाजी पर उठाए सवाल आसनसोल में लाउडस्पीकर विवाद: पुलिस चौकी पर पथराव, आंसू गैस और लाठीचार्ज से तनाव मानसून: अल नीनो के साये में जल्द आ रहा है मानसून, क्या होगी सूखे की चुनौती? होशियारपुर में 9 घंटे का सफल रेस्क्यू: बोरवेल से सुरक्षित निकला 4 वर्षीय मासूम, मां से लिपटकर रोया कुटीर और ग्रामोद्योग को नए आयाम देने की तैयारी में मध्यप्रदेश हथकरघा, खादी, रेशम और महिला रोजगार पर विशेष फोकस भोपाल में पूर्व जज और उनके वकील बेटे पर दहेज हत्या का केस, 18 घंटे में मिली अग्रिम जमानत शनि जयंती पर महालक्ष्मी योग: चंद्र और मंगल के गोचर से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, होगी धन वर्षा रिटायर्ड डॉक्टर से 1.25 करोड़ की धोखाधड़ी: क्रेडिट कार्ड मनी लॉन्ड्रिंग के नाम पर ठगे, तीन आरोपी गिरफ्तार उमेश यादव का बड़ा बयान: रायपुर की पिच पर RCB को मिल सकता है फायदा, मुंबई की गेंदबाजी पर उठाए सवाल आसनसोल में लाउडस्पीकर विवाद: पुलिस चौकी पर पथराव, आंसू गैस और लाठीचार्ज से तनाव मानसून: अल नीनो के साये में जल्द आ रहा है मानसून, क्या होगी सूखे की चुनौती? होशियारपुर में 9 घंटे का सफल रेस्क्यू: बोरवेल से सुरक्षित निकला 4 वर्षीय मासूम, मां से लिपटकर रोया कुटीर और ग्रामोद्योग को नए आयाम देने की तैयारी में मध्यप्रदेश हथकरघा, खादी, रेशम और महिला रोजगार पर विशेष फोकस भोपाल में पूर्व जज और उनके वकील बेटे पर दहेज हत्या का केस, 18 घंटे में मिली अग्रिम जमानत

एचएमपीवी संक्रमण के चलते रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डों पर जांच शुरू, अस्पतालों में मरीजों की स्क्रीनिंग

नई दिल्ली/चंडीगढ़। देश में एचएमपीवी संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और अब तक देश में सात मरीज इससे संक्रमित पाए गए हैं। वहीं संक्रमण के मामले बढ़ते…

📅 7 January 2025, 11:10 pm
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 11 पाठक
Desh 11 1 1

नई दिल्ली/चंडीगढ़।

देश में एचएमपीवी संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और अब तक देश में सात मरीज इससे संक्रमित पाए गए हैं। वहीं संक्रमण के मामले बढ़ते देख केंद्र सरकार ने भी निगरानी तेज कर दी है और रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों पर निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

देश में एचएमपीवी संक्रमण के मामले बढ़ने पर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य के सभी सिविल सर्जन के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। अभी तक हरियाणा में एचएमपीवी संक्रमण का कोई मामला नहीं मिला है। हालांकि सरकार ने स्वास्थ्य विभाग से सतर्क रहने को कहा है।

विज्ञापन / Sponsored VastuGuruji

वास्तु शास्त्र के प्रामाणिक उपाय

निगरानी तंत्र को किया जा रहा मजबूत
कई राज्यों में सरकारों ने एचएमपीवी संक्रमण के खतरे को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी है और भीड़भाड़ वाले इलाकों जैसे रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डों आदि पर लोगों की जांच की जा रही है। साथ ही अस्पतालों में खांसी-जुकाम के मरीजों पर विशेष ध्यान देने और उनकी स्क्रीनिंग के निर्देश दिए गए हैं। कुछ राज्यों में संक्रमित मरीजों को रखने के लिए आइसोलेशन वार्ड भी बनाए गए हैं।

क्या है एचएमपीवी संक्रमण?
ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस या एचएमपीवी संक्रमण, सांस से जुड़ा संक्रमण है, जिससे इंसानों की श्वसन प्रणाली में परेशानी होती है। जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी नहीं होती, उनके लिए यह खतरनाक हो सकता है। खासकर बच्चे, बुजुर्ग और पहले से गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए यह संक्रमण खतरा है।