विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
भारत में EV क्रांति 2026 — सरकारी नीतियाँ, सब्सिडी और 5-साल का रोडमैप भारत-अमेरिका रिश्ते 2026 — ट्रंप 2.0 युग में नई दिशा और चुनौतियाँ डिजिटल इंडिया 2.0 — 2026 के नए लक्ष्य, AI मिशन और आम नागरिक के लिए लाभ यूरोप दक्षिणपंथी लहर 2026 — कारण, प्रभाव और भारत पर असर OPEC+ तेल उत्पादन कटौती 2026 — भारत में पेट्रोल-डीज़ल पर असर अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर 2026 — भारत के निर्यातकों के लिए नए अवसर बच्चों के लिए कैल्शियम — 15 बेहतरीन देसी स्रोत और मात्रा ₹10 लाख तक की बेस्ट कारें 2026 — माइलेज, सेफ़्टी और वैल्यू की पूरी तुलना भारत में EV क्रांति 2026 — सरकारी नीतियाँ, सब्सिडी और 5-साल का रोडमैप भारत-अमेरिका रिश्ते 2026 — ट्रंप 2.0 युग में नई दिशा और चुनौतियाँ डिजिटल इंडिया 2.0 — 2026 के नए लक्ष्य, AI मिशन और आम नागरिक के लिए लाभ यूरोप दक्षिणपंथी लहर 2026 — कारण, प्रभाव और भारत पर असर OPEC+ तेल उत्पादन कटौती 2026 — भारत में पेट्रोल-डीज़ल पर असर अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर 2026 — भारत के निर्यातकों के लिए नए अवसर बच्चों के लिए कैल्शियम — 15 बेहतरीन देसी स्रोत और मात्रा ₹10 लाख तक की बेस्ट कारें 2026 — माइलेज, सेफ़्टी और वैल्यू की पूरी तुलना

जिमी कार्टर का पार्थिव शरीर यूएस कैपिटल पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ दफनाने की प्रक्रिया शुरू

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का पार्थिव शरीर देश की राजधानी वॉशिंगटन पहुंच चुका है। जिमी कार्टर के पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ…

📅 7 January 2025, 8:20 pm अपडेट: 13 April 2025
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 10 पाठक
Videsh 03 1 2

वाशिंगटन।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का पार्थिव शरीर देश की राजधानी वॉशिंगटन पहुंच चुका है। जिमी कार्टर के पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ यूएस कैपिटल में दफनाया जाएगा। पूर्व राष्ट्रपति को दफनाने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो जाएगी। जिमी कार्टर का 100 वर्ष की आयु में बीती 29 दिसंबर को निधन हो गया था। उसके बाद उनका पार्थिव शरीर अटलांटा स्थित कार्टर प्रेसिडेंशियल सेंटर में रखा हुआ था।
पूरे राजकीय सम्मान के साथ पार्थिव देह को वॉशिंगटन लाया गया
मंगलवार सुबह पूर्व राष्ट्रपति की पार्थिव देह को विशेष विमान से डोबिन्स एयर रिजर्व बेस से मैरीलैंड में ज्वाइंट बेस एंड्रयूज बेस लाया गया। इसके बाद विशेष काफिले से पार्थिव देह को राजधानी वॉशिंगटन लाया गया। अब यूएस कैपिटल में पूर्व राष्ट्रपति की पार्थिव देह को दफनाया जाएगा। यहां विभिन्न सांसद पूर्व राष्ट्रपति के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वॉशिंगटन पहुंचने पर पूर्व राष्ट्रपति के सम्मान में तोपों की सलामी दी गई। इसके बाद सैन्य बैंड बजाया गया। जॉर्जिया की राजधानी अटलांटा से पार्थिव  देह को रवाना करते समय भी पूर्व राष्ट्रपति को ऐसे ही श्रद्धांजलि दी गई।
ट्रंप ने पनामा नहर मुद्दे पर बात की, तो लोगों ने उठाए सवाल
वॉशिंगटन से जब ताबूत को विशेष काफिले के साथ यूएस कैपिटल लाया गया, तो उसके साथ कुछ सांसद और अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के तीन न्यायाधीश भी शामिल हुए। पूर्व राष्ट्रपति को दफनाने की प्रक्रिया गुरुवार तक चलेगी। राष्ट्रपति जो बाइडन भी पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि देंगे। जब जिमी कार्टर के पार्थिव शरीर को जॉर्जिया से वॉशिंगटन लाया जा रहा था तो नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्लोरिडा में एक समाचार सम्मेलन के दौरान पनामा नहर का नियंत्रण अपने देश को सौंपने के लिए दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति कार्टर की आलोचना की। जब उनसे पूछा गया कि क्या इस समय कार्टर की आलोचना करना उचित था, तो ट्रम्प ने जवाब दिया कि 'मैं उन्हें एक इंसान के तौर पर पसंद करता था। लेकिन मैं उनकी नीतियों से असहमत था।'

अंतराष्ट्रीय, जिमी, कार्टर, का, पार्थिव, शरीर, यूएस, कैपिटल, पहुंचा,, राजकीय — संक्षेप और और पढ़ें

अंतराष्ट्रीय, जिमी, कार्टर, का, पार्थिव, शरीर, यूएस, कैपिटल, पहुंचा,, राजकीय के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर अंतराष्ट्रीय, जिमी, कार्टर, का, पार्थिव, शरीर, यूएस, कैपिटल, पहुंचा,, राजकीय से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬 टिप्पणी करें

💬 0 टिप्पणियाँ

अपनी टिप्पणी लिखें

आपका ईमेल publish नहीं होगा। आवश्यक फ़ील्ड * से चिह्नित हैं।

🔥 आज का Challenge 15 मिनट · 4 tasks देखें → 🤖 AI Tutor (हिंदी) पूछो कुछ भी · Gemini AI देखें → 🤔 Doubt Forum सवाल पूछो · जवाब पाओ देखें → 🎯 आज का GK रोज़ 5 सवाल देखें → 🎓 18+ स्कॉलरशिप NTSE से Maulana Azad देखें → ♟️ फ्री ब्रेन गेम्स Chess, Maze, Snake देखें → 📚 बच्चों की रचनाएँ कहानी, निबंध, कविता देखें → 🧪 पीरियोडिक टेबल 118 तत्व — Class 9-12 देखें → ⏱️ टाइपिंग मास्टर WPM टेस्ट हिंदी+English देखें →
💬WhatsApp Telegram 📘Facebook