विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
भारत में EV क्रांति 2026 — सरकारी नीतियाँ, सब्सिडी और 5-साल का रोडमैप भारत-अमेरिका रिश्ते 2026 — ट्रंप 2.0 युग में नई दिशा और चुनौतियाँ डिजिटल इंडिया 2.0 — 2026 के नए लक्ष्य, AI मिशन और आम नागरिक के लिए लाभ यूरोप दक्षिणपंथी लहर 2026 — कारण, प्रभाव और भारत पर असर OPEC+ तेल उत्पादन कटौती 2026 — भारत में पेट्रोल-डीज़ल पर असर अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर 2026 — भारत के निर्यातकों के लिए नए अवसर बच्चों के लिए कैल्शियम — 15 बेहतरीन देसी स्रोत और मात्रा ₹10 लाख तक की बेस्ट कारें 2026 — माइलेज, सेफ़्टी और वैल्यू की पूरी तुलना भारत में EV क्रांति 2026 — सरकारी नीतियाँ, सब्सिडी और 5-साल का रोडमैप भारत-अमेरिका रिश्ते 2026 — ट्रंप 2.0 युग में नई दिशा और चुनौतियाँ डिजिटल इंडिया 2.0 — 2026 के नए लक्ष्य, AI मिशन और आम नागरिक के लिए लाभ यूरोप दक्षिणपंथी लहर 2026 — कारण, प्रभाव और भारत पर असर OPEC+ तेल उत्पादन कटौती 2026 — भारत में पेट्रोल-डीज़ल पर असर अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर 2026 — भारत के निर्यातकों के लिए नए अवसर बच्चों के लिए कैल्शियम — 15 बेहतरीन देसी स्रोत और मात्रा ₹10 लाख तक की बेस्ट कारें 2026 — माइलेज, सेफ़्टी और वैल्यू की पूरी तुलना

दक्षिण अफ्रीका ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज में पाकिस्तान का किया सूपड़ा साफ

केपटाउन कगिसो रबाड़ा, केशव महाराज (तीन-तीन विकेट) और मार्को यानसन (दो विकेट) के बाद डेविड बेडिंघम (नाबाद 44) रनों की शानदार पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने आज…

📅 6 January 2025, 11:45 pm अपडेट: 16 May 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 7 पाठक
paak sa

केपटाउन
कगिसो रबाड़ा, केशव महाराज (तीन-तीन विकेट) और मार्को यानसन (दो विकेट) के बाद डेविड बेडिंघम (नाबाद 44) रनों की शानदार पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने आज दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन पाकिस्तान को 10 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका दो मैचों की श्रृंखला में पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया है।

दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को दूसरी पारी में 478 के स्कोर पर समेटने के बाद मिले 58 रनों के लक्ष्य को बिना कोई विकेट खोए 7.1 ओवर में हासिल कर लिया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की डेविड बेडिंघम और एडन मारक्रम की सलामी जोड़ी शानदार बल्लेबाजी का मुजाहिरा करते हुए तेजी के साथ रन बटोरे। डेविड बेडिंघम ने 30 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाते हुये (नाबाद44) रन बनाये। वहीं एडन मारक्रम 13 गेंदों में (14) रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में 61 रन बनाकर मुकाबला 10 विकेट से जीता। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। दूसरे टेस्ट में 259 रनों की शानदार पारी खेलने वाले दक्षिण अफ्रीका के रायन रिकलटन को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और सीरीज में 80 रन देकर 10 विकेट लेने वाले मार्को यानसन को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ से नवाजा गया।

आज यहां पाकिस्तान ने कल के एक विकेट पर 213 रनों से आगे खेलना शुरु किया। मार्को यानसन ने खुर्रम शहजाद (18) को आउट कर पाकिस्तान को दूसरा झटका दिया।इसके बाद तो पाकिस्तान बल्लेबाजी लगातार अंतराल अपने विकेट गवांते चले गये। कामरान गुलाम (28), सऊद शकील (23), कप्तान शान मसूद (145) आगा सलमान (48) और मोहम्मद रिजवान (41), आमेर जमाल (34) तथा मीर हमजा (16) रन बनाकर आउट हुये। पाकिस्तान की पूरी टीम 122.1 ओवर में 478 के स्कोर पर सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 58 रन बनाने का लक्ष्य मिला है। दक्षिण अफ्रीका के लिए कगिसो रबाड़ा, केशव महाराज ने तीन-तीन विकेट लिये और मार्को यानसन को दो विकेट मिले। वेना मफाका ने एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले मैच के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को पहली पारी में 194 के स्कोर पर सिमटने के बाद फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर किया था। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में रायन रिकलटन (259), तेम्बा बवूमा (106) और काइल वेरेन (100) रनों के महत्वपूर्ण योगदान से 615 रनों का स्कोर खड़ा किया था।

 

खेल, दक्षिण, अफ्रीका, ने, दो, टेस्ट, मैचों, की, सीरीज, में — संक्षेप और और पढ़ें

खेल, दक्षिण, अफ्रीका, ने, दो, टेस्ट, मैचों, की, सीरीज, में के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर खेल, दक्षिण, अफ्रीका, ने, दो, टेस्ट, मैचों, की, सीरीज, में से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬 टिप्पणी करें

💬 0 टिप्पणियाँ

अपनी टिप्पणी लिखें

आपका ईमेल publish नहीं होगा। आवश्यक फ़ील्ड * से चिह्नित हैं।

🔥 आज का Challenge 15 मिनट · 4 tasks देखें → 🤖 AI Tutor (हिंदी) पूछो कुछ भी · Gemini AI देखें → 🤔 Doubt Forum सवाल पूछो · जवाब पाओ देखें → 🎯 आज का GK रोज़ 5 सवाल देखें → 🎓 18+ स्कॉलरशिप NTSE से Maulana Azad देखें → ♟️ फ्री ब्रेन गेम्स Chess, Maze, Snake देखें → 📚 बच्चों की रचनाएँ कहानी, निबंध, कविता देखें → 🧪 पीरियोडिक टेबल 118 तत्व — Class 9-12 देखें → ⏱️ टाइपिंग मास्टर WPM टेस्ट हिंदी+English देखें →
💬WhatsApp Telegram 📘Facebook