अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप का बाइडन पर बड़ा आरोप, ‘सत्ता हस्तांतरण को मुश्किल बनाने की हरसंभव कोशिश’
वाशिंगटन। अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को शपथ लेंगे। इससे पहले, रिपब्लिकन नेता ने मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ट्रंप का…

वाशिंगटन।
अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को शपथ लेंगे। इससे पहले, रिपब्लिकन नेता ने मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ट्रंप का कहना है कि डेमोक्रेटिक नेता सत्ता के हस्तांतरण को मुश्किल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने हाल के दिनों में जलवायु और अन्य प्रशासनिक मुद्दों पर बाइडन के कार्यकारी आदेशों का उदाहरण देते हुए यह आरोप लगाया।
डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। इसी के साथ वह अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ में बाइडन की जगह ले लेंगे। रिपब्लिकन नेता ने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर कहा, ‘बाइडन सत्ता हस्तांतरण को मुश्किल बनाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। इसलिए इस तरह के फैसले लिए जा रहे हैं जो पहले कभी नहीं देखे गए। ‘ग्रीन न्यू स्कैम’, धन की बर्बादी के फैसले और हास्यास्पद कार्यकारी आदेश इसके उदाहरण हैं।’
डरो मत….
उन्होंने कहा, ‘डरो मत, ये सभी आदेश जल्द ही समाप्त हो जाएंगे हम सामान्य समझ तथा ताकत वाला देश बन जाएंगे।’ अमेरिकी संसद द्वारा ट्रंप की जीत की पुष्टि किए जाने से कुछ पहले और बाइडन के अमेरिका के अधिकांश तटरेखा पर तेल तथा प्राकृतिक गैस के लिए खोदाई पर प्रतिबंध लगाने के आदेश के बाद उनका यह बयान आया।
अंतराष्ट्रीय, अमेरिका:, डोनाल्ड, ट्रंप, का, बाइडन, पर, बड़ा, आरोप,, ‘सत्ता — संक्षेप और और पढ़ें
अंतराष्ट्रीय, अमेरिका:, डोनाल्ड, ट्रंप, का, बाइडन, पर, बड़ा, आरोप,, ‘सत्ता के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर अंतराष्ट्रीय, अमेरिका:, डोनाल्ड, ट्रंप, का, बाइडन, पर, बड़ा, आरोप,, ‘सत्ता से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।
संबंधित खबरें:
- ओमान में अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता: क्षेत्रीय तनावों के बीच संभावित समाधान की तलाश
- भारत के घरेलू यात्रियों के लिए तैयार TreeHouse Hotels & Resorts
- अमेरिका दौरे पर ओपी चौधरी: प्रवासी छत्तीसगढ़ियों को राज्य विकास से जोड़ने की पहल
स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल
अन्य श्रेणियों से ताज़ा

सुशासन शिविर में हाथों-हाथ मिला योजनाओं का लाभ’

मध्य प्रदेश में शहीद परिवारों को बड़ा सम्मान, हर कोर्स में पत्नी और बच्चों के लिए सीट आरक्षित

मोहन कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें, रिपोर्ट कार्ड के आधार पर कई मंत्रियों की छुट्टी तय?

💬 0 टिप्पणियाँ