विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
भारत में EV क्रांति 2026 — सरकारी नीतियाँ, सब्सिडी और 5-साल का रोडमैप भारत-अमेरिका रिश्ते 2026 — ट्रंप 2.0 युग में नई दिशा और चुनौतियाँ डिजिटल इंडिया 2.0 — 2026 के नए लक्ष्य, AI मिशन और आम नागरिक के लिए लाभ यूरोप दक्षिणपंथी लहर 2026 — कारण, प्रभाव और भारत पर असर OPEC+ तेल उत्पादन कटौती 2026 — भारत में पेट्रोल-डीज़ल पर असर अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर 2026 — भारत के निर्यातकों के लिए नए अवसर बच्चों के लिए कैल्शियम — 15 बेहतरीन देसी स्रोत और मात्रा ₹10 लाख तक की बेस्ट कारें 2026 — माइलेज, सेफ़्टी और वैल्यू की पूरी तुलना भारत में EV क्रांति 2026 — सरकारी नीतियाँ, सब्सिडी और 5-साल का रोडमैप भारत-अमेरिका रिश्ते 2026 — ट्रंप 2.0 युग में नई दिशा और चुनौतियाँ डिजिटल इंडिया 2.0 — 2026 के नए लक्ष्य, AI मिशन और आम नागरिक के लिए लाभ यूरोप दक्षिणपंथी लहर 2026 — कारण, प्रभाव और भारत पर असर OPEC+ तेल उत्पादन कटौती 2026 — भारत में पेट्रोल-डीज़ल पर असर अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर 2026 — भारत के निर्यातकों के लिए नए अवसर बच्चों के लिए कैल्शियम — 15 बेहतरीन देसी स्रोत और मात्रा ₹10 लाख तक की बेस्ट कारें 2026 — माइलेज, सेफ़्टी और वैल्यू की पूरी तुलना

रामभद्राचार्य ने बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट बनाने पर जताई नाराजगी, पूछा- क्या मस्जिद या चर्च का अधिग्रहण कर सकते हैं?

वृंदावन  प्रख्यात रामकथा वाचक और पद्म विभूषण से सम्मानित जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर को अपने नियंत्रण में लेने के…

📅 20 August 2025, 2:11 pm अपडेट: 16 May 2026
⏱ 1 मिनट पढ़ें
20A 48

वृंदावन 

प्रख्यात रामकथा वाचक और पद्म विभूषण से सम्मानित जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर को अपने नियंत्रण में लेने के कदम पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा है कि अगर मस्जिदों और चर्चों के खिलाफ ऐसा कदम नहीं उठाया जा सकता, तो मंदिरों को इससे बचना चाहिए. 

मंदिर के लिए एक ट्रस्ट बनाने और बांके बिहारी कॉरिडोर विकसित करने की राज्य सरकार की योजना पर पूछे गए सवालों के जवाब में, उन्होंने कड़ी असहमति जताई. रामभद्राचार्य ने कहा- "मैं मंदिर के लिए ट्रस्ट बनाने के सरकार के फैसले से सहमत नहीं हूं."

आपको बता दें कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य  वृंदावन स्थित तुलसी पीठ छत्तीसगढ़ कुंज में एक सप्ताह तक श्रीमद्भागवत कथा का पाठ करने पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने संवाददाताओं से बात करते हुए बांके बिहारी मंदिर को लेकर यूपी सरकार के कदम से अपनी असहमति जाहिर की. 

उन्होंने आगे कहा, "मुझे समझ नहीं आ रहा कि सरकार मंदिरों को अपने नियंत्रण में क्यों लेना चाहती है और उनका धन क्यों जब्त करना चाहती है, जबकि वह किसी मस्जिद या चर्च का अधिग्रहण नहीं कर सकती."

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश सरकार ने मंदिर में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाओं की आवश्यकता को अध्यादेश के माध्यम से ट्रस्ट की स्थापना और गलियारे के निर्माण का कारण बताया है. 

रामभद्राचार्य का बयान

मथुरा पहुंचे तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा- जो लोग सनातन धर्म का विरोध करेंगे, उनको लेकर हमने वचन दिया है कि उन्हें उचित और कठोरतम प्रसाद देंगे. 

वहीं, धर्मांतरण के मसले पर उन्होंने कहा कि ये मामला बहुत संवेदनशील है और हमें संयम से काम लेना पड़ेगा. आज आवश्यकता है कि अपनी  कन्याओं को समझाया जाए. वह वीरांगना लक्ष्मीबाई बने. जबकि, मंदिरों के अधिग्रहण के बारे में रामभद्राचार्य ने कहा- जब मस्जिद और चर्च का अधिग्रहण नहीं हो सकता है तो मंदिर का भी अधिग्रहण नहीं होना चाहिए. हम इसका विरोध करते हैं. भगवान श्री कृष्ण जन्म स्थान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह श्री कृष्ण जन्मस्थान के मामले में भी गवाही देने आएंगे और सबको अपने उत्तर से चुप करेंगे. रामभद्राचार्य ने राम जन्म भूमि मंदिर के लिए गवाही दी थी. 

उत्तर प्रदेश, राज्य, रामभद्राचार्य, ने, बांके, बिहारी, मंदिर, ट्रस्ट, बनाने, पर — संक्षेप और और पढ़ें

उत्तर प्रदेश, राज्य, रामभद्राचार्य, ने, बांके, बिहारी, मंदिर, ट्रस्ट, बनाने, पर के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर उत्तर प्रदेश, राज्य, रामभद्राचार्य, ने, बांके, बिहारी, मंदिर, ट्रस्ट, बनाने, पर से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬 टिप्पणी करें

💬 0 टिप्पणियाँ

अपनी टिप्पणी लिखें

आपका ईमेल publish नहीं होगा। आवश्यक फ़ील्ड * से चिह्नित हैं।

🔥 आज का Challenge 15 मिनट · 4 tasks देखें → 🤖 AI Tutor (हिंदी) पूछो कुछ भी · Gemini AI देखें → 🤔 Doubt Forum सवाल पूछो · जवाब पाओ देखें → 🎯 आज का GK रोज़ 5 सवाल देखें → 🎓 18+ स्कॉलरशिप NTSE से Maulana Azad देखें → ♟️ फ्री ब्रेन गेम्स Chess, Maze, Snake देखें → 📚 बच्चों की रचनाएँ कहानी, निबंध, कविता देखें → 🧪 पीरियोडिक टेबल 118 तत्व — Class 9-12 देखें → ⏱️ टाइपिंग मास्टर WPM टेस्ट हिंदी+English देखें →
💬WhatsApp Telegram 📘Facebook