पाकिस्तान ने सभी उड़ानों पर लगाई रोक: एयरस्पेस को किया अलर्ट
इस्लामाबाद पाकिस्तान में अगले हफ्ते यात्रियों और एयरलाइंस को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने अनिर्दिष्ट ‘ऑपरेशनल कारणों’ का हवाला देते हुए देश…

इस्लामाबाद
पाकिस्तान में अगले हफ्ते यात्रियों और एयरलाइंस को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने अनिर्दिष्ट ‘ऑपरेशनल कारणों’ का हवाला देते हुए देश के कुछ चुनिंदा हवाई मार्गों को दो दिन के लिए बंद करने का ऐलान किया है। पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी (PAA) ने ‘ नोटिस टू एयरमेन (NOTAM) ’ जारी कर बताया कि ये प्रतिबंध 22 जुलाई और 23 जुलाई को लागू रहेंगे। इन दोनों दिन सुबह 5:15 बजे से रात 8:15 बजे तक कुछ तय हवाई मार्गों पर उड़ान संचालन नहीं होगा।
पीएए के मुताबिक, ये बंदिशें पाकिस्तान के कराची और लाहौर उड़ान सूचना क्षेत्र (Flight Information Region) के तहत आने वाले कुछ मार्गों पर लागू होंगी। यानी कराची और लाहौर एयरस्पेस के कुछ हिस्सों में दो दिन तक सामान्य हवाई यातायात प्रभावित रहेगा।पीएए ने नोटिस में बंद के पीछे ‘परिचालन कारण’ बताए हैं। हालांकि अभी तक इन परिचालन कारणों का कोई स्पष्ट विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया है। न ही यह साफ है कि इसका सैन्य अभ्यास से कोई संबंध है या किसी तकनीकी या सुरक्षा वजह से यह फैसला लिया गया है।
नोटिस में कहा गया है कि इन मार्गों को सभी तरह के विमानों के लिए बंद किया जाएगा यानी यात्री विमान, मालवाहक विमान या कोई अन्य। इसके अलावा, जिन मार्गों को बंद किया गया है, उनका पूरा विवरण और वैकल्पिक मार्ग भी नोटिस में जारी किया गया है ताकि एयरलाइंस अपने रूट की योजना दोबारा बना सकें। फिलहाल पाकिस्तान के नागरिक उड्डयन विभाग ने यात्रियों और एयरलाइंस को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा से पहले उड़ान का स्टेटस जरूर जांच लें।
अंतराष्ट्रीय, पाकिस्तान, ने, सभी, उड़ानों, पर, लगाई, रोक:, एयरस्पेस, को — संक्षेप और और पढ़ें
अंतराष्ट्रीय, पाकिस्तान, ने, सभी, उड़ानों, पर, लगाई, रोक:, एयरस्पेस, को के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर अंतराष्ट्रीय, पाकिस्तान, ने, सभी, उड़ानों, पर, लगाई, रोक:, एयरस्पेस, को से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।
संबंधित खबरें:
- भारत के खिलाफ लगातार झूठी खबरें और प्रचार चलाने वाले पाकिस्तान को अब खुद फेक न्यूज का डर सता रहा, 2 अरब रुपये करेगा खर्च
- टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की ऐतिहासिक जीत, छत्तीसगढ़ टेनिस एसोसिएशन के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा बोले – यह जीत हर भारतीय के लिए उत्सव
- U-19 एशिया कप फाइनल में भारत–पाकिस्तान की महामुकाबला सेमीफाइनल में श्रीलंका को हराकर टीम इंडिया फाइनल में पहुंची
स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल
अन्य श्रेणियों से ताज़ा

सुशासन शिविर में हाथों-हाथ मिला योजनाओं का लाभ’

मध्य प्रदेश में शहीद परिवारों को बड़ा सम्मान, हर कोर्स में पत्नी और बच्चों के लिए सीट आरक्षित

मोहन कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें, रिपोर्ट कार्ड के आधार पर कई मंत्रियों की छुट्टी तय?

💬 0 टिप्पणियाँ