विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
भारत में EV क्रांति 2026 — सरकारी नीतियाँ, सब्सिडी और 5-साल का रोडमैप भारत-अमेरिका रिश्ते 2026 — ट्रंप 2.0 युग में नई दिशा और चुनौतियाँ डिजिटल इंडिया 2.0 — 2026 के नए लक्ष्य, AI मिशन और आम नागरिक के लिए लाभ यूरोप दक्षिणपंथी लहर 2026 — कारण, प्रभाव और भारत पर असर OPEC+ तेल उत्पादन कटौती 2026 — भारत में पेट्रोल-डीज़ल पर असर अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर 2026 — भारत के निर्यातकों के लिए नए अवसर बच्चों के लिए कैल्शियम — 15 बेहतरीन देसी स्रोत और मात्रा ₹10 लाख तक की बेस्ट कारें 2026 — माइलेज, सेफ़्टी और वैल्यू की पूरी तुलना भारत में EV क्रांति 2026 — सरकारी नीतियाँ, सब्सिडी और 5-साल का रोडमैप भारत-अमेरिका रिश्ते 2026 — ट्रंप 2.0 युग में नई दिशा और चुनौतियाँ डिजिटल इंडिया 2.0 — 2026 के नए लक्ष्य, AI मिशन और आम नागरिक के लिए लाभ यूरोप दक्षिणपंथी लहर 2026 — कारण, प्रभाव और भारत पर असर OPEC+ तेल उत्पादन कटौती 2026 — भारत में पेट्रोल-डीज़ल पर असर अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर 2026 — भारत के निर्यातकों के लिए नए अवसर बच्चों के लिए कैल्शियम — 15 बेहतरीन देसी स्रोत और मात्रा ₹10 लाख तक की बेस्ट कारें 2026 — माइलेज, सेफ़्टी और वैल्यू की पूरी तुलना

सीएम नीतीश ने जेपी गंगा पथ के पार्क का किया निरीक्षण, गंगा के बढ़ते जलस्तर पर जताई चिंता

पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जेपी गंगा पथ पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा विकसित किए जा रहे पार्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान…

📅 19 July 2025, 5:15 pm प्रकाशित: 19 July 2025
⏱ 1 मिनट पढ़ें
1 712

पटना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जेपी गंगा पथ पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा विकसित किए जा रहे पार्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उन्हें जानकारी दी कि यह पार्क एलसीटी घाट और कुर्जी घाट के बीच 500 मीटर की लंबाई में विकसित किया जा रहा है। यह पटना स्मार्ट सिटी परियोजना का हिस्सा है और इसे एक पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जेपी गंगा पथ को अधिक आकर्षक और मनोहारी बनाना है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि चूंकि यह पार्क गंगा नदी के किनारे स्थित है, इसलिए लोगों की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि यहां अच्छा काम हो रहा है और इस पार्क के विकसित होने से क्षेत्र में हरियाली बढ़ेगी, साथ ही लोग अपने परिवार के साथ सुकून के पल बिता सकेंगे। उन्होंने कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने पटना के आसपास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का सड़क मार्ग से निरीक्षण किया। उन्होंने कंगन घाट (पटना सिटी) से लेकर नासरीगंज घाट (दानापुर) तक जलस्तर की स्थिति का जायजा लिया। इस क्रम में एलसीटी घाट, एनआईटी घाट, दीघा घाट होते हुए नासरीगंज घाट तक निरीक्षण किया गया।

एनआईटी घाट पर मुख्यमंत्री ने गंगा नदी के जलस्तर और तटीय इलाकों की स्थिति की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि गंगा के किनारे बसे क्षेत्रों में जलस्तर की लगातार निगरानी की जाए और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी सतर्कता बरती जाए।

उन्होंने कहा कि विशेषकर निचले इलाकों की स्थिति की सतत समीक्षा हो और जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी प्रकार की क्षति न हो। नासरीगंज घाट, गांधी घाट समेत कई स्थानों पर गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है और नदी की धारा भी तेज हो गई है। संभावित परिस्थितियों को देखते हुए पूरी तैयारी रखें और प्रभावित लोगों को एसओपी के अनुरूप सहायता उपलब्ध कराई जाए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सचिव कुमार रवि, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव चंद्रशेखर सिंह, पटना नगर निगम आयुक्त अनिमेष पराशर, जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

बिहार, राज्य, सीएम, नीतीश, ने, जेपी, गंगा, पथ, के, पार्क — संक्षेप और और पढ़ें

बिहार, राज्य, सीएम, नीतीश, ने, जेपी, गंगा, पथ, के, पार्क के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर बिहार, राज्य, सीएम, नीतीश, ने, जेपी, गंगा, पथ, के, पार्क से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬 टिप्पणी करें

💬 0 टिप्पणियाँ

अपनी टिप्पणी लिखें

आपका ईमेल publish नहीं होगा। आवश्यक फ़ील्ड * से चिह्नित हैं।

🔥 आज का Challenge 15 मिनट · 4 tasks देखें → 🤖 AI Tutor (हिंदी) पूछो कुछ भी · Gemini AI देखें → 🤔 Doubt Forum सवाल पूछो · जवाब पाओ देखें → 🎯 आज का GK रोज़ 5 सवाल देखें → 🎓 18+ स्कॉलरशिप NTSE से Maulana Azad देखें → ♟️ फ्री ब्रेन गेम्स Chess, Maze, Snake देखें → 📚 बच्चों की रचनाएँ कहानी, निबंध, कविता देखें → 🧪 पीरियोडिक टेबल 118 तत्व — Class 9-12 देखें → ⏱️ टाइपिंग मास्टर WPM टेस्ट हिंदी+English देखें →
💬WhatsApp Telegram 📘Facebook