रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित एमिटी विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में खरोरा की तीन होनहार छात्राओं—मानसी देवगन, रश्मि अग्रवाल और अलका सोनी—ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नगर का नाम रोशन किया।
Read It Loud
सम्मानित छात्राएं और उनकी उपलब्धियां
- मानसी देवगन:बी.कॉम ऑनर्स में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक से सम्मानित
- रश्मि अग्रवाल:उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रजत पदक प्राप्त किया
- अलका सोनी:बी.कॉम ऑनर्स में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अर्जित कियाअलका सोनी, नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी सूरज सोनी और श्रीमती शोभा सोनी की सुपुत्री हैंउनकी इस उपलब्धि पर परिवारजनों और नगरवासियों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की
दीक्षांत समारोह की मुख्य बातें
समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के राज्यपाल महामहिम रमेन डेका थ। उन्होंने 18 विद्यार्थियों को स्वर्ण, 15 को रजत और 6 को कांस्य पदक प्रदान कि। इस अवसर पर कुल 660 विद्यार्थियों को स्नातक और स्नातकोत्तर की उपाधियाँ प्रदान की गई। समारोह में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के वैज्ञानिक डॉ. वी.के. दास और उद्योगपति एस.एन. अग्रवाल भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थ।राज्यपाल डेका ने अपने संबोधन में मातृभाषा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने सपनों को मातृभाषा में ही देखता है, इसलिए मातृभाषा का ज्ञान अत्यंत आवश्यक ह। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने संस्कारों और माता-पिता के दायित्वों को सदैव ध्यान में रखकर कार्य करने की सलाह द।

*अलका सोनी को विशेष सम्मान
अलका सोनी को कांस्य पदक के साथ-साथ एक्सीलेंस सर्टिफिकेट, इंटरपर्सनल स्किल्स और टीम स्पिरिट के लिए भी प्रमाणपत्र प्रदान किए ए उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, चेम्बर ऑफ कॉमर्स खरोरा के अध्यक्ष और पत्रकार बंधुओं ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना ी।

इस समारोह ने न केवल विद्यार्थियों की उपलब्धियों को मान्यता दी, बल्कि खरोरा जैसे छोटे नगरों के युवाओं की प्रतिभा को भी राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किा।

