सुकमा के किस्टाराम में एनकाउंटर, दो नक्सलियों के मारे जाने की सूचना

- Advertisement -
vastuguruji
Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
WhatsApp

सुकमा। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। किस्टाराम इलाके में नक्सलियों के होने की सूचना के बाद डीआरजी और कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम ने यहां सर्चिंग ऑपरेशन शुरू किया था। इस मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सुरक्षाबलों ने एक नदी के पास घेराबंदी की थी। इस दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी फायरिंग की। जानकारी के मुताबिक सुबह से दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग जारी है। सुरक्षाबलों ने किस्टाराम इलाके में सघन सर्चिंग ऑपरेशन चलाया है।

इधर… नक्सली फंडिंग मामले में नक्सल सहयोगी रघु मिडियामी गिरफ्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने छत्तीसगढ़ नक्सली फंडिंग मामले में प्रतिबंधित सीपीआइ नक्सल संगठन से जुड़े एक फ्रंटल संगठन के शीर्ष नेता रघु मिडियामी को शुक्रवार को दंतेवाड़ा से गिरफ्तार किया है।

naidunia_image

मूलवासी बचाओ मंच (एमबीएम) के नेता रघु मिडियामी को गुरुवार को एनआईए ने आरसी-02/2023/एनआईए/आरपीआर मामले में हिरासत में लिया। एनआईए की जांच के अनुसार रघु मिडियामी सीपीआइ के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शनों के लिए स्थानीय स्तर पर फंडिंग के लिए नोडल व्यक्ति था।

मामले में आगे की जांच जारी है। एडिशनल एसपी दंतेवाड़ा आरके बर्मन ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते बताया कि एनआइए को मिले इनपुट के आधार पर उसे धर दबोचा गया।

पहले भी दो की हो चुकी
है गिरफ्तारी

naidunia_image

मूलवासी बचाओ मंच पर छत्तीसगढ़ सरकार ने भी प्रतिबंध लगा रखा है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने इससे पहले नवंबर 2023 में मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर चार्जशीट दाखिल किया था। फरवरी 2024 में एनआईए ने यह केस अपने हाथ में ले लिया था।

पुलिस ने दोनों आरोपितों से छह लाख रुपये नकद बरामद किए थे, जिनकी पहचान एमबीएम के सदस्य/ओजीडब्ल्यू (ओवर ग्राउंड वर्कर) के रूप में की गई थी।

पुलिस के मुताबिक रघु मिडियामी एमबीएम का नेता है। यह संगठन नक्सलियों के लिए धन इकट्ठा करने, भंडारण करने और वितरित करने में लगा हुआ है, ताकि उनके भारत विरोधी एजेंडे को आगे बढ़ाया जा सके।

शूटर पंजाब से गिरफ्तार

Facebook
Twitter
LinkedIn
Pinterest
WhatsApp
Leave a Comment
- Advertisement -
Vastugurujivastuguruji

Recent News

Vastu Products

VastuGuruji Products
INDRA DEV 9″
INDRA DEV 9″
🛒 Read More Details
Power of Infinity
Power of Infinity
🛒 Read More Details
Vastu Chakra
Vastu Chakra 
🛒 Read More Details

शादियों का सीजन शुरू, सिलेंडर के लिए फूड विभाग को दूसरा निमंत्रण

रायपुर में शादी सीजन शुरू होते ही लोग भगवान के बाद खाद्य…

महतारी वंदन योजना में अव्यवस्था, धूप में परेशान महिलाएं

रायपुर में महतारी वंदन योजना के दौरान अव्यवस्था, राशन स्टॉक की कमी…

एलपीजी की जमाखोरी रोकने 419 छापेमारी, बुकिंग में आई भारी गिरावट

रायपुर में एलपीजी जमाखोरी रोकने 419 छापेमारी, अफवाह से मार्च में बुकिंग…