विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
भारत में EV क्रांति 2026 — सरकारी नीतियाँ, सब्सिडी और 5-साल का रोडमैप भारत-अमेरिका रिश्ते 2026 — ट्रंप 2.0 युग में नई दिशा और चुनौतियाँ डिजिटल इंडिया 2.0 — 2026 के नए लक्ष्य, AI मिशन और आम नागरिक के लिए लाभ यूरोप दक्षिणपंथी लहर 2026 — कारण, प्रभाव और भारत पर असर OPEC+ तेल उत्पादन कटौती 2026 — भारत में पेट्रोल-डीज़ल पर असर अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर 2026 — भारत के निर्यातकों के लिए नए अवसर बच्चों के लिए कैल्शियम — 15 बेहतरीन देसी स्रोत और मात्रा ₹10 लाख तक की बेस्ट कारें 2026 — माइलेज, सेफ़्टी और वैल्यू की पूरी तुलना भारत में EV क्रांति 2026 — सरकारी नीतियाँ, सब्सिडी और 5-साल का रोडमैप भारत-अमेरिका रिश्ते 2026 — ट्रंप 2.0 युग में नई दिशा और चुनौतियाँ डिजिटल इंडिया 2.0 — 2026 के नए लक्ष्य, AI मिशन और आम नागरिक के लिए लाभ यूरोप दक्षिणपंथी लहर 2026 — कारण, प्रभाव और भारत पर असर OPEC+ तेल उत्पादन कटौती 2026 — भारत में पेट्रोल-डीज़ल पर असर अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर 2026 — भारत के निर्यातकों के लिए नए अवसर बच्चों के लिए कैल्शियम — 15 बेहतरीन देसी स्रोत और मात्रा ₹10 लाख तक की बेस्ट कारें 2026 — माइलेज, सेफ़्टी और वैल्यू की पूरी तुलना

जो बाइडन ने रद्द किया आखिरी विदेश दौरा, रोम और वेटिकन के लिए रवाना होना था, PM मेलोनी से होने थी मुलाकात

वाशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के आखिरी विदेश दौरे को अचानक रद्द कर दिया। बाइडन को रोम और वेटिकन के लिए रवाना होना था,…

📅 9 January 2025, 2:00 am अपडेट: 13 April 2025
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 10 पाठक
baiden

वाशिंगटन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के आखिरी विदेश दौरे को अचानक रद्द कर दिया। बाइडन को रोम और वेटिकन के लिए रवाना होना था, जहां उनकी मुलाकात पोप फ्रांसिस और इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मटेरेला के साथ-साथ प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से भी होनी थी। बाइडन के इस फैसले की वजह कैलिफोर्निया में फैली भीषण आग बताई जा रही है। राष्ट्रपति ने फैसला किया कि वे वॉशिंगटन में ही रहकर इस संकट पर नजर रखेंगे और राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे।

बाइडन ने अपने दौरे को रद्द करने से पहले लॉस एंजेलेस में अपनी पहली परपोती से मुलाकात की, जो बुधवार को पैदा हुई थी। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय फायर विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर आग की स्थिति का जायजा लिया। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरीन जीन-पियरे ने एक बयान में कहा, "लॉस एंजेलेस से लौटने के बाद राष्ट्रपति ने यह निर्णय लिया कि वे इटली का अपना आगामी दौरा रद्द कर देंगे और आने वाले दिनों में कैलिफोर्निया संकट में राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे।" कैलिफोर्निया में लगी इस भीषण आग ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। बाइडन ने इस आपदा के लिए लॉस एंजेलेस काउंटी के लिए एक 'मेजर डिजास्टर डिक्लेरेशन' को मंजूरी दी, जिससे राहत कार्यों के लिए संघीय फंडिंग का रास्ता साफ हो गया है। अब प्रभावित लोगों को अस्थायी आवास, घरों की मरम्मत और बीमा न होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए कम ब्याज दर पर लोन मिल सकेगा।

बाइडन ने एक्स पर कहा, “हम दक्षिणी कैलिफोर्निया की आग को रोकने और पुनर्निर्माण में मदद करने के लिए कुछ भी और सब कुछ करने के लिए तैयार हैं। लेकिन हम जानते हैं कि यह एक लंबा रास्ता तय करेगा।”

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस काउंटी के जंगलों में लगी आग में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कम से कम 1,100 इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने मंगलवार को आपातकाल स्थिति की घोषणा की, क्योंकि दक्षिणी कैलिफोर्निया में तेजी से फैलती जंगल की आग के कारण हजारों लोगों को जगह खाली करने का आदेश दिया गया।

अंतराष्ट्रीय, जो, बाइडन, ने, रद्द, किया, आखिरी, विदेश, दौरा,, रोम — संक्षेप और और पढ़ें

अंतराष्ट्रीय, जो, बाइडन, ने, रद्द, किया, आखिरी, विदेश, दौरा,, रोम के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर अंतराष्ट्रीय, जो, बाइडन, ने, रद्द, किया, आखिरी, विदेश, दौरा,, रोम से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬 टिप्पणी करें

💬 0 टिप्पणियाँ

अपनी टिप्पणी लिखें

आपका ईमेल publish नहीं होगा। आवश्यक फ़ील्ड * से चिह्नित हैं।

🔥 आज का Challenge 15 मिनट · 4 tasks देखें → 🤖 AI Tutor (हिंदी) पूछो कुछ भी · Gemini AI देखें → 🤔 Doubt Forum सवाल पूछो · जवाब पाओ देखें → 🎯 आज का GK रोज़ 5 सवाल देखें → 🎓 18+ स्कॉलरशिप NTSE से Maulana Azad देखें → ♟️ फ्री ब्रेन गेम्स Chess, Maze, Snake देखें → 📚 बच्चों की रचनाएँ कहानी, निबंध, कविता देखें → 🧪 पीरियोडिक टेबल 118 तत्व — Class 9-12 देखें → ⏱️ टाइपिंग मास्टर WPM टेस्ट हिंदी+English देखें →
💬WhatsApp Telegram 📘Facebook