विरात महानगर छत्तीसगढ़ · मध्यप्रदेश · देश · विदेश
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
कुटीर और ग्रामोद्योग को नए आयाम देने की तैयारी में मध्यप्रदेश हथकरघा, खादी, रेशम और महिला रोजगार पर विशेष फोकस भोपाल में पूर्व जज और उनके वकील बेटे पर दहेज हत्या का केस, 18 घंटे में मिली अग्रिम जमानत 16 मई 2026 राशिफल: जानें किस राशि को मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता कोसमी में सफल बोर खनन से दूर हुआ जल संकट, ग्रामीणों के चेहरे खिले! जल गंगा संवर्धन अभियान में व्यापक रूप से हो रहे हैं जल-संरक्षण और जल-संवर्धन के कार्य : जल संसाधन मंत्री सिलावट बाल विवाह के खिलाफ छत्तीसगढ़ की निर्णायक लड़ाई मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही 1902 के सर्वे से लेकर 2026 के फैसले तक ऐतिहासिक तथ्य उजागर, मस्जिद से पहले सरस्वती मंदिर होने के दावे पर चर्चा तेज कुटीर और ग्रामोद्योग को नए आयाम देने की तैयारी में मध्यप्रदेश हथकरघा, खादी, रेशम और महिला रोजगार पर विशेष फोकस भोपाल में पूर्व जज और उनके वकील बेटे पर दहेज हत्या का केस, 18 घंटे में मिली अग्रिम जमानत 16 मई 2026 राशिफल: जानें किस राशि को मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता कोसमी में सफल बोर खनन से दूर हुआ जल संकट, ग्रामीणों के चेहरे खिले! जल गंगा संवर्धन अभियान में व्यापक रूप से हो रहे हैं जल-संरक्षण और जल-संवर्धन के कार्य : जल संसाधन मंत्री सिलावट बाल विवाह के खिलाफ छत्तीसगढ़ की निर्णायक लड़ाई मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही 1902 के सर्वे से लेकर 2026 के फैसले तक ऐतिहासिक तथ्य उजागर, मस्जिद से पहले सरस्वती मंदिर होने के दावे पर चर्चा तेज

डॉक्टर बोले- हालत खराब, कुछ भी हो सकता है, लेकिन डल्लेवाल ने कहा- मर जाऊं तो भी जारी रहे अनशन

पंजाब आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत नाजुक बताई जा रही है। इसी बीच खबर है कि उन्होंने विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों…

📅 8 January 2025, 11:10 pm
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 9 पाठक
dalewal1 2

पंजाब
आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत नाजुक बताई जा रही है। इसी बीच खबर है कि उन्होंने विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों से कह दिया है कि उनके निधन की स्थिति में भी विरोध रुकना नहीं चाहिए। डॉक्टरों की एक टीम ने उनकी हालत पर चिंता जाहिर की है। इससे पहले पंजाब के किसान नेता चेतावनी दे चुके हैं कि 'अनहोनी' होती है, तो केंद्र स्थिति नहीं संभाल पाएगा।

ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, डल्लेवाल ने करीबी काका सिंह कोटरा को संदेश भेजा है। किसान नेता ने कहा कि उनके शव को प्रदर्शन स्थल पर रखा जाए और कोई और नेता बगैर भोजन किए अनशन पर बैठ जाए। कोटरा का कहना है कि डल्लेवाल ने किसी से भी मुलाकात करने से इनकार कर दिया है और उन्हें और अन्य नेताओं को सरकार से बात करने के लिए कहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, कोटरा ने कहा, 'जस्टिस नवाब सिंह की अगुवाई वाली सुप्रीम कोर्ट की गठित समिति से मुलाकात के कुछ घंटों बाद उनकी स्थिति और खराब हो गई है।' खास बात है कि वह 44 दिनों से अनशन पर हैं। 5 डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी हालत की निगरानी कर रही है। अखबार को डॉक्टर गुरसिमरन बुट्टर ने बताया, '26 नवंबर से सिर्फ पानी पी रहे डल्लेवाल ने उनकी कैंसर की दवा लेना भी बंद कर दिया है।'

विज्ञापन / Sponsored VastuGuruji

वास्तु शास्त्र के प्रामाणिक उपाय

डॉक्टर कुलदीप कौर धालीवाल ने सोडियम स्तर घटना और लगातार ब्लड प्रेशर कम होने की बात कही है। पीटीआई भाषा के अनुसार, गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ‘5 रिवर्स हार्ट एसोसिएशन’ की टीम के सदस्य डॉ. अवतार सिंह ने कहा कि सोमवार शाम को डल्लेवाल की हालत और बिगड़ गई। चिकित्सक ने बताया कि उनका रक्तचाप गिर गया और बिस्तर पर लेटे-लेटे ही उन्हें उल्टी होने लगी थी। उन्होंने कहा कि उनकी हालत दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है और उनके साथ कुछ भी हो सकता है। इस बीच, सरकारी चिकित्सकों की एक टीम ने खनौरी सीमा पर डल्लेवाल के स्वास्थ्य की जांच की।

किसान नेताओं ने दी चेतावनी
किसान नेता कोहाड़ ने कहा, 'भगवान न करे अगर डल्लेवाल जी के साथ कुछ अनहोनी हो जाए तो शायद केंद्र सरकार स्थिति को नियंत्रित नहीं कर पाएगा।' उन्होंने कहा कि केंद्र को प्रयास करना चाहिए कि स्थिति उस स्तर तक न पहुंचे। sकोहाड़ ने कहा, 'अगर डल्लेवाल को कुछ हुआ तो केंद्र की मौजूदा सरकार के कार्यकाल पर ऐसा ‘धब्बा’ लग जाएगा जो शायद कभी साफ नहीं हो पाएगा।' उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ब्रिटिश शासन के दौरान भी ऐसा कभी नहीं हुआ कि कोई व्यक्ति आमरण अनशन पर बैठा हो और सरकार उस पर कोई ध्यान नहीं दे रही हो।