विरात महानगर छत्तीसगढ़ · मध्यप्रदेश · देश · विदेश
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
कुटीर और ग्रामोद्योग को नए आयाम देने की तैयारी में मध्यप्रदेश हथकरघा, खादी, रेशम और महिला रोजगार पर विशेष फोकस भोपाल में पूर्व जज और उनके वकील बेटे पर दहेज हत्या का केस, 18 घंटे में मिली अग्रिम जमानत 16 मई 2026 राशिफल: जानें किस राशि को मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता कोसमी में सफल बोर खनन से दूर हुआ जल संकट, ग्रामीणों के चेहरे खिले! जल गंगा संवर्धन अभियान में व्यापक रूप से हो रहे हैं जल-संरक्षण और जल-संवर्धन के कार्य : जल संसाधन मंत्री सिलावट बाल विवाह के खिलाफ छत्तीसगढ़ की निर्णायक लड़ाई मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही 1902 के सर्वे से लेकर 2026 के फैसले तक ऐतिहासिक तथ्य उजागर, मस्जिद से पहले सरस्वती मंदिर होने के दावे पर चर्चा तेज कुटीर और ग्रामोद्योग को नए आयाम देने की तैयारी में मध्यप्रदेश हथकरघा, खादी, रेशम और महिला रोजगार पर विशेष फोकस भोपाल में पूर्व जज और उनके वकील बेटे पर दहेज हत्या का केस, 18 घंटे में मिली अग्रिम जमानत 16 मई 2026 राशिफल: जानें किस राशि को मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता कोसमी में सफल बोर खनन से दूर हुआ जल संकट, ग्रामीणों के चेहरे खिले! जल गंगा संवर्धन अभियान में व्यापक रूप से हो रहे हैं जल-संरक्षण और जल-संवर्धन के कार्य : जल संसाधन मंत्री सिलावट बाल विवाह के खिलाफ छत्तीसगढ़ की निर्णायक लड़ाई मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही 1902 के सर्वे से लेकर 2026 के फैसले तक ऐतिहासिक तथ्य उजागर, मस्जिद से पहले सरस्वती मंदिर होने के दावे पर चर्चा तेज

जनकल्याण शिविरों में आमजनता के आवेदनों का हो रहा निराकरण

रीवा जिले भर में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत 15 दिसम्बर से 26 जनवरी तक शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में हितग्राहियों को शासन…

📅 8 January 2025, 10:17 pm
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 8 पाठक
reewa com2

रीवा
जिले भर में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत 15 दिसम्बर से 26 जनवरी तक शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए आवेदन पत्र भरवाए जा रहे हैं। साथ ही आमजनता के आवेदनों का मौके पर निराकरण किया जा रहा है। जिले के सभी विकासखण्डों में शिविरों का लगातार आयोजन किया जा रहा है। अब तक जिले में कुल 427 शिविर आयोजित किए गए हैं, जिनमें आमजनता से 43698 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। इनमें से 38949 आवेदन पत्र मंजूर किए गए हैं।

इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि 7 और 8 जनवरी को सभी विकासखण्डों में ग्राम पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन किया गया। सिरमौर के ग्राम पंचायत धरी में आयोजित शिविर में 225 तथा पटेहरा बैकुंठपुर ग्राम पंचायत में लगाए गए शिविर में 263 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। जनपद पंचायत रीवा में ग्राम पंचायत रौरा में आयोजित शिविर मे 52 तथा ग्राम पंचायत रौसर में 68 आवेदन पत्र आमजनता से प्राप्त हुए। जनपद पंचायत गंगेव की ग्राम पंचायत देवास में आयोजित शिविर में 13 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, खाद्यान्न पर्ची, संबल योजना में पंजीयन तथा राजस्व विभाग से संबंधित प्रकरण शामिल हैं।