रात 1 बजे बाद नहीं मिलेगा ऑनलाइन खाना, चाकूबाजों से परेशान पुलिस ने लगाई पाबंदी
रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रात एक बजे के बाद ऑनलाइन खाना नहीं मिलेगा। एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने सिविल लाइन स्थित सी-4 भवन के सभाकक्ष…

रायपुर
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रात एक बजे के बाद ऑनलाइन खाना नहीं मिलेगा। एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने सिविल लाइन स्थित सी-4 भवन के सभाकक्ष में ऑनलाइन फूड सप्लाई के संचालक, मैनेजर, आउटलेट प्रभारी और डिस्ट्रीब्यूटर्स की बैठक में यह व्यवस्था बनाई।
साथ ही कुछ अन्य गतिविधियों को भी बंद करने कहा गया है। पुलिस जांच में सहयोग करने और अपने कर्मचारियों एवं डिलीवरी ब्वॉय का वेरिफिकेशन के लिए उनकी संपूर्ण जानकारी आईडी सहित संबंधित थानों में जमा करने और आउटलेट की जानकारी देने कहा गया है। संस्थानों में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को कार्य पर नहीं रखने और कार्य में रखने से पूर्व कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से चरित्र सत्यापन कराने और डिलीवरी ब्वॉय द्वारा उपयोग किए जाने वाले वाहनों के संबंध में भी जानकारी पुलिस को देने निर्देशित किया गया।
चाकू आते ही पुलिस को करें सूचित
- रायपुर में आए दिन चाकूबाजों को पुलिस पकड़ रही है। पूछताछ में जानकारी आई है कि बदमाशों द्वारा ऑनलाइन चाकू मंगवाया जा रहा है। इसे देखते हुए एसएसपी ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स के संचालक और मैनेजर की बैठक ली गई।
- इस दौरान कहा गया कि ग्राहकों को किसी भी प्रकार का चाकू डिलीवर नहीं करना है। चाकू, नशे से संबंधित सामग्री व अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं को कोड के अनुसार अपने पास एकत्र कर रखने और पुलिस की उपस्थिति में खोलने कहा गया।
- पूर्व में जिन ग्राहकों को चाकू डिलीवर किया जा चुका है, उसकी जानकारी देने निर्देशित किया गया। पुलिस का मानना है कि शातिर अपराधी इसका फायदा उठा रहे हैं।
- ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स के प्रमुख कार्यालयों को ई-मेल के माध्यम से चाकू, धारदार हथियार, पिस्टल जैसे दिखने वालों हथियारों और नशे से संबंधित सामग्रियों को प्रतिबंधित करने और डिलीवरी नहीं करने के निर्देश दिए गए है।
featured, छत्तीसगढ़, रात, बजे, बाद, नहीं, मिलेगा, ऑनलाइन, खाना,, चाकूबाजों — संक्षेप और और पढ़ें
featured, छत्तीसगढ़, रात, बजे, बाद, नहीं, मिलेगा, ऑनलाइन, खाना,, चाकूबाजों के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर featured, छत्तीसगढ़, रात, बजे, बाद, नहीं, मिलेगा, ऑनलाइन, खाना,, चाकूबाजों से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।
संबंधित खबरें:
- रायपुर में पुलिस का 'ऑपरेशन कालचक्र': असामाजिक तत्वों, चाकूबाजों और नशेड़ियों पर कसा शिकंजा
- आसनसोल में लाउडस्पीकर विवाद: पुलिस चौकी पर पथराव, आंसू गैस और लाठीचार्ज से तनाव
- मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल
अन्य श्रेणियों से ताज़ा

मध्य प्रदेश में शहीद परिवारों को बड़ा सम्मान, हर कोर्स में पत्नी और बच्चों के लिए सीट आरक्षित

मोहन कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें, रिपोर्ट कार्ड के आधार पर कई मंत्रियों की छुट्टी तय?

17 मई 2026 राशिफल: इन राशियों पर बरसेगा धन लाभ, करियर में मिल सकती है बड़ी सफलता

💬 0 टिप्पणियाँ