विरात महानगर छत्तीसगढ़ · मध्यप्रदेश · देश · विदेश
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
उमेश यादव का बड़ा बयान: रायपुर की पिच पर RCB को मिल सकता है फायदा, मुंबई की गेंदबाजी पर उठाए सवाल आसनसोल में लाउडस्पीकर विवाद: पुलिस चौकी पर पथराव, आंसू गैस और लाठीचार्ज से तनाव मानसून: अल नीनो के साये में जल्द आ रहा है मानसून, क्या होगी सूखे की चुनौती? होशियारपुर में 9 घंटे का सफल रेस्क्यू: बोरवेल से सुरक्षित निकला 4 वर्षीय मासूम, मां से लिपटकर रोया कुटीर और ग्रामोद्योग को नए आयाम देने की तैयारी में मध्यप्रदेश हथकरघा, खादी, रेशम और महिला रोजगार पर विशेष फोकस भोपाल में पूर्व जज और उनके वकील बेटे पर दहेज हत्या का केस, 18 घंटे में मिली अग्रिम जमानत 16 मई 2026 राशिफल: जानें किस राशि को मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता कोसमी में सफल बोर खनन से दूर हुआ जल संकट, ग्रामीणों के चेहरे खिले! उमेश यादव का बड़ा बयान: रायपुर की पिच पर RCB को मिल सकता है फायदा, मुंबई की गेंदबाजी पर उठाए सवाल आसनसोल में लाउडस्पीकर विवाद: पुलिस चौकी पर पथराव, आंसू गैस और लाठीचार्ज से तनाव मानसून: अल नीनो के साये में जल्द आ रहा है मानसून, क्या होगी सूखे की चुनौती? होशियारपुर में 9 घंटे का सफल रेस्क्यू: बोरवेल से सुरक्षित निकला 4 वर्षीय मासूम, मां से लिपटकर रोया कुटीर और ग्रामोद्योग को नए आयाम देने की तैयारी में मध्यप्रदेश हथकरघा, खादी, रेशम और महिला रोजगार पर विशेष फोकस भोपाल में पूर्व जज और उनके वकील बेटे पर दहेज हत्या का केस, 18 घंटे में मिली अग्रिम जमानत 16 मई 2026 राशिफल: जानें किस राशि को मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता कोसमी में सफल बोर खनन से दूर हुआ जल संकट, ग्रामीणों के चेहरे खिले!

प्रीतिश नंदी के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, करीना – अनिल कपूर ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर प्रीतिश नंदी ने 73 साल की उम्र में 8 जनवरी 2025 को अंतिम सांस ली। उन्होंने हजारों ख्व्वाहिशें, प्यार के साइड…

📅 8 January 2025, 8:10 pm
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 10 पाठक
2 89

नई दिल्ली
हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर प्रीतिश नंदी ने 73 साल की उम्र में 8 जनवरी 2025 को अंतिम सांस ली। उन्होंने हजारों ख्व्वाहिशें, प्यार के साइड इफेक्ट्स, कांटे, शादी के साइड इफेक्ट्स जैसी अनेक हिट फिल्में बनाई थीं। कार्डियक अरेस्ट के कारण अब वह दुनिया को अलविदा कह चले गए हैं। बॉलीवुड स्टार्स उन्हें नम आंखों से सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

पत्रकारिता से करियर की शुरुआत करने वाले प्रीतिश नंदी एक बेहतरीन कवि और दिग्गज फिल्म निर्माता थे। करियर की बात हो या समाज के प्रति योगदान देने की उन्होंने हर जिम्मेदारी को सराहनीय तरीके से निभाया। यही वजह है कि उनके जाने से बॉलीवुड को बड़ी क्षति हुई है।

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता संजय दत्त ने प्रीतिश नंदी के निधन का दुख जताते हुए एक पोस्ट एक्स पर किया। बता दें कि संजय ने उनकी बनाई फिल्म साल 2002 की 'कांटे' और 2005 में आई 'शब्द' फिल्म में अभिनय किया है। दिग्गज फिल्म निर्माता के बारे में उन्होंने लिखा, 'वह एक सच्चे रचनात्मक प्रतिभाशाली और दयालु व्यक्ति थे। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।'