विरात महानगर NEWS आपका शहर · आपकी खबर
📄 ई-पेपर
⚡ ब्रेकिंग
भारत में EV क्रांति 2026 — सरकारी नीतियाँ, सब्सिडी और 5-साल का रोडमैप भारत-अमेरिका रिश्ते 2026 — ट्रंप 2.0 युग में नई दिशा और चुनौतियाँ डिजिटल इंडिया 2.0 — 2026 के नए लक्ष्य, AI मिशन और आम नागरिक के लिए लाभ यूरोप दक्षिणपंथी लहर 2026 — कारण, प्रभाव और भारत पर असर OPEC+ तेल उत्पादन कटौती 2026 — भारत में पेट्रोल-डीज़ल पर असर अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर 2026 — भारत के निर्यातकों के लिए नए अवसर बच्चों के लिए कैल्शियम — 15 बेहतरीन देसी स्रोत और मात्रा ₹10 लाख तक की बेस्ट कारें 2026 — माइलेज, सेफ़्टी और वैल्यू की पूरी तुलना भारत में EV क्रांति 2026 — सरकारी नीतियाँ, सब्सिडी और 5-साल का रोडमैप भारत-अमेरिका रिश्ते 2026 — ट्रंप 2.0 युग में नई दिशा और चुनौतियाँ डिजिटल इंडिया 2.0 — 2026 के नए लक्ष्य, AI मिशन और आम नागरिक के लिए लाभ यूरोप दक्षिणपंथी लहर 2026 — कारण, प्रभाव और भारत पर असर OPEC+ तेल उत्पादन कटौती 2026 — भारत में पेट्रोल-डीज़ल पर असर अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर 2026 — भारत के निर्यातकों के लिए नए अवसर बच्चों के लिए कैल्शियम — 15 बेहतरीन देसी स्रोत और मात्रा ₹10 लाख तक की बेस्ट कारें 2026 — माइलेज, सेफ़्टी और वैल्यू की पूरी तुलना

3 महीने और चलेगी सिकंदराबाद-रक्सौल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

बिलासपुर यात्रियों की सुविधाओं एवं मांग को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर जाने वाली 07005/07006 सिकंदराबाद-रक्सौल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि बढ़ाई…

📅 8 January 2025, 5:50 pm अपडेट: 13 April 2025
⏱ 1 मिनट पढ़ें
👁 9 पाठक
train 3

बिलासपुर

यात्रियों की सुविधाओं एवं मांग को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर जाने वाली 07005/07006 सिकंदराबाद-रक्सौल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि बढ़ाई गई है। अब यात्रियों को इस ट्रेन की सुविधा तीन अप्रैल तक मिलेगी।

पूर्व में इसे दो जनवरी तक ही चलाने का निर्णय लिया गया था। 07005 सिकंदराबाद-रक्सौल स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार को सिकंदराबाद से 31 मार्च तक और 07006 रक्सौल-सिकंदराबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को रक्सौल से 09 जनवरी से 03 अप्रैल चलेगी।

कोच में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। पहले की तरह यह ट्रेन एक एसी थ्री, दो एसी टू टायर, एक एसी प्रथम कम एसी टू टायर, 12 स्लीपर, चार सामान्य कोच के साथ चलेगी।

लिंक एक्सप्रेस की फ्लैशर लाइट में खराबी
कोरबा-विशाखापत्तनम लिंक एक्सप्रेस मंगलवार को 40 मिनट तक जोनल स्टेशन में खड़ी रही। इस ट्रेन के इंजन की फ्लैशर लाइट में तकनीकी खराबी आ गई थी। सुरक्षा के मद्देनजर पहले लाइट को सुधारने का प्रयास किया। सुधार नहीं होने पर दूसरा इंजन लगाने का निर्णय लिया गया।

इसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह ट्रेन कोरबा से शाम छह बजे बिलासपुर पहुंचती है और 10 मिनट ठहराव के बाद रवाना होती है। मंगलवार को भी ट्रेन तय समय पर जोनल स्टेशन के प्लेटफार्म चार पर आकर खड़ी हुई।

इसके बाद जैसे ही ट्रेन रवाना करने से पहले फ्लैशर लाइट जलाई गई, वह चालू नहीं हुई। बिना इस लाइट के परिचालन सुरक्षित नहीं होता। इसलिए चालक ने गार्ड और गार्ड ने तत्काल कंट्रोल व स्टेशन मास्टर को सूचना दी। इस पर इलेक्ट्रिक विभाग का सुधार दल पहुंचा और लाइट को ठीक करने में जुट गया।

काफी जद्दोजहद के बाद भी सुधार नहीं हुआ। तब अधिकारियों से चर्चा कर दूसरा इंजन जोड़कर ट्रेन को रवाना करने का निर्णय लिया गया। मालूम हो कि फ्लैशर लाइट बेहद महत्वपूर्ण होती है। सेक्शन में जब ट्रेन खड़ी होती है, तब इसे जलाकर रखने का नियम है।

इसके अलावा कोहरे के दौरान इस लाइट के सहारे ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन में मदद भी मिलती है। लिहाजा, इस लाइट के बिना ट्रेन को रवाना नहीं किया जा सकता था। इसलिए दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को रवाना किया गया।

छत्तीसगढ़, महीने, और, चलेगी, सिकंदराबाद-रक्सौल, साप्ताहिक, स्पेशल, ट्रेन — संक्षेप और और पढ़ें

छत्तीसगढ़, महीने, और, चलेगी, सिकंदराबाद-रक्सौल, साप्ताहिक, स्पेशल, ट्रेन के बारे में और जानकारी के लिए नीचे दी गई संबंधित खबरें पढ़ें। विरात महानगर पर छत्तीसगढ़, महीने, और, चलेगी, सिकंदराबाद-रक्सौल, साप्ताहिक, स्पेशल, ट्रेन से जुड़ी अद्यतन रिपोर्टिंग पढ़ें।

संबंधित खबरें:

स्रोत / और पढ़ें: भारत सरकार पोर्टल

अन्य श्रेणियों से ताज़ा

💬 टिप्पणी करें

💬 0 टिप्पणियाँ

अपनी टिप्पणी लिखें

आपका ईमेल publish नहीं होगा। आवश्यक फ़ील्ड * से चिह्नित हैं।

🔥 आज का Challenge 15 मिनट · 4 tasks देखें → 🤖 AI Tutor (हिंदी) पूछो कुछ भी · Gemini AI देखें → 🤔 Doubt Forum सवाल पूछो · जवाब पाओ देखें → 🎯 आज का GK रोज़ 5 सवाल देखें → 🎓 18+ स्कॉलरशिप NTSE से Maulana Azad देखें → ♟️ फ्री ब्रेन गेम्स Chess, Maze, Snake देखें → 📚 बच्चों की रचनाएँ कहानी, निबंध, कविता देखें → 🧪 पीरियोडिक टेबल 118 तत्व — Class 9-12 देखें → ⏱️ टाइपिंग मास्टर WPM टेस्ट हिंदी+English देखें →
💬WhatsApp Telegram 📘Facebook